By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalNews

विक्रमादित्य सिंह ने किया आपदा प्रभावित मणिकरण और सैंज घाटी का दौरा

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/07/15 at 5:39 PM
Share

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा – लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज आपदा प्रभावित मणिकरण और सैंज घाटी का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से हुई भारी क्षति दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन सरकार इस स्थिति से लोगों को बाहर निकालने, राहत और पुनर्वास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आपदा की स्थिति को मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा ताकि आपदा से राहत के लिए लोगों को मदद मिल सके।

लोगों को राहत और पुनर्वास के लिए कड़े निर्देश जारी

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने स्वयं क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं ताकि अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी किए जा सकें। उन्होंने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों की कई फसलें तैयार हैं इसके लिए सड़क बहाली उनकी प्राथमिकता में शामिल है। मंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों को लोगों को राहत और पुनर्वास के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सैंज तक सड़क को बहाल किया गया है लेकिन अभी भी कई स्थानों पर खतरा बरकरार है। इसके चलते लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समस्या को जल्द दूर करने को कहा गया है। विक्रमादित्य सिंह ने स्थानीय लोगों, कारोबारियों, किसानों-बागवानों को हुए नुकसान पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की आपदा को कम करने के लिए क्षेत्र के नदी नालों के चैनेलाइजेशन पर सरकार उचित कार्रवाई करेगी।

विक्रमादित्य सिंह ने सरकार की ओर से दिए जा रहे मुआवजे और राहत राशि को उचित समय पर प्रभावितों तक पहुंचाने का भी आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि उपायुक्त कुल्लू से इस संबंध में बातचीत कर दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने स्थानीय स्तर पर बिजली प्रोजेक्ट निर्माताओं से भी अपील करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार और स्थानीय लोगों का हर संभव सहयोग करे।

सांसद प्रतिभा सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद

इस मौके पर सांसद प्रतिभा सिंह ने भी मामला केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठाने का आश्वासन लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि आपदा पर सटीक जानकारी और आंकड़े सरकार की ओर से जुटाए जा रहे हैं। इसके पश्चात इसे केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत कर राहत के लिए आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए वह क्षेत्र का पक्ष मजबूती से केंद्र और राज्य सरकार के समक्ष पेश करेंगी। इससे पूर्व मंत्री एवं सांसद ने मणिकर्ण घाटी में डुंखरा तक का दौरा किया। उन्होंने डुंखरा में 24 घंटे के भीतर सड़क बहाली के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। डुंखरा से वापस आकर उन्होंने सैंज घाटी का दौरा किया। बाढ़ की चपेट में आए औट के महत्वपूर्ण पुल को लेकर भी उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ विभिन्न जन प्रतिनिधि स्थानीय कांग्रेस नेता और विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

TAGGED: Kullu Vikramaditya Singh visited disaster affected area
Chandrika July 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज

Ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Ago

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?