बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – निर्देशक कुमार नीरज की फिल्म ‘नफीसा’ का पोस्टर जारी हुआ है यह फिल्म मुजफ्फरपुर के बालिका गृह प्रकरण की वास्तविकताओं पर आधारित है ।
स्पार्क मीडिया द्वारा निर्मित इस फिल्म का पोस्टर लेखक- निर्देशक कुमार नीरज, निर्माता वैशाली देव सहायक निर्देशक सिमरन कौशिक और डीओपी नजीब खान की मौजूदगी में मुम्बई में जारी हुआ है । कुमार नीरज के मुताबिक इसमें मुजफ्फरपुर बालिका गृह की संवासिनों के दर्द को दर्शाता है, इसकी पटकथा लिखने में उन्हें कई वर्ष लग गए । काफी शोध और पीड़ितों से रू-ब-रू हो उनकी व्यथा सुनने के बाद इसे लिखा गया है । इसमें हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से जिला बिलासपुर के नम्होल के घ्याल गांव की रहने वाली मनीषा ठाकुर ने नफीसा में अपना बहुत ही खूब किरदार अदा किया है । बता दे मनीषा ठाकुर का नाम पहले मंजू देवी था,जो की अब बॉलीवुड में मनीषा ठाकुर के नाम से जानी जाती है । उन्होंने इसमें काफी अच्छा किरदार निभाया है कुमार नीरज का कहना है कि किरदारों के नाम असली नहीं हैं, पर कथ्य और तथ्य सच हैं । इसे सेंसर करवाने में काफी परेशानी हुई, फिल्म की निर्माता वैशाली देव के मुताबिक इसे अपराध को बढ़ावा या उसे महिमामंडित करने के लिए नहीं बनाया गया है । बल्कि ‘नफीसा’ में एक मैसेज है. यह आंख खोलने वाली फिल्म है ।अभी तो पोस्टर जारी हुआ है, जल्द ही इसका टीजर जारी होगा । इसमें वैसी सच्चाई रखी गयी है जिससे लोग अवगत नहीं हैं ।
