मंजूर पठान, चंबा: चंबा जिला की सभी पंचायतों में बीपीएल अपात्र लोगों हटाने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया हैं। इसके लिए चंबा जिला के अलग अलग खंड विकास अधिकारियों को निर्देश देकर इसके बारे कार्रवाई करने के लिए कहा हैं। इसके लिए हर पंचायत में तीन सदस्य कमेटी गठित की गई हैं, जिसमें सबंधित पंचायत के पंचायत सचिव पटवारी और प्रधान शामिल होंगे और इस कमेटी के पास लोग अपनी शिकायत किसी भी अपात्र व्यक्ति के बारे में दे सकते हैं। शिकायतों पर यह कमेटी अपना फैसला लेगी।
केंद्र और प्रदेश सरकार का यही प्रयास है कि जो पंचायतों में पात्र लोग हैं उन्हें स्थान नहीं मिल पाता है और जो अपात्र लोग हैं वह अपने रसूख के चलते बीपीएल में अपना नाम दर्ज करवा लेते हैं और पात्र लोगों को हमेशा बाहर रखा जाता हैं। इसी को लेकर हर नए वित्त वर्ष में केंद्र सरकार का यह प्रयास होता है कि जो भी अपात्र लोग हैं उन्हें बीपीएल से हटाया जाए। इसके बारे में इस बार सरकार ने यह तय किया है कि पंचायत में एक कमेटी बनेगी जिसमें 3 लोग शामिल होंगे। उस कमेटी के पास पंचायत के अन्य लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उसके बाद यह कमेटी निर्णय लेगी और पात्र व्यक्ति को ही बीपीएल में शामिल किया जाएगा। बता दें कि कई लोगों के पास चार पहिया वाहन होते हैं यह किसी की नौकरी लग गई होती है उसके बाद भी वह लोग बीपीएल का लाभ ले रहे होते हैं, इसी को लेकर सरकार ने फैसला किया है और ऐसे लोगों को बीपीएल से बाहर किया जाएगा।
चंबा के डीसी दुनी चंद राणा ने बताया कि केंद्र सरकार हर वित्त वर्ष में बीपीएल अपात्र परिवारों को बाहर करने और पात्र परिवारों को बीपीएल में जोड़ने के लिए मुहिम चलाती हैं। इसी के चलते चंबा जिला के सभी विकास खंड अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी अपनी पंचायतों में एक कमेटी को गठित करके और लोग उस कमेटी के पास अपनी शिकायत दर्ज करवाएं, जिसके चलते अपात्र लोग बीपीएल से बाहर हो सके और पात्र लोगों को बीपीएल में जोड़ा जाए। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उन गरीब परिवारों को मिल सके जो इसके हकदार हैं इसके लिए यह कमेटियां काम करेंगी। कमेटी में पंचायत सचिव पटवारी और प्रधान को शामिल किया गया है और यह कमेटी अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए अपात्र परिवारों को हटाएगी और पात्र परिवारों को जोड़ेगी।
