By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सदियों से मंडी शहर में एक दिन पहले होली मनाने की चली आ रही है रिवायत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > festival > सदियों से मंडी शहर में एक दिन पहले होली मनाने की चली आ रही है रिवायत
festivalhimachal

सदियों से मंडी शहर में एक दिन पहले होली मनाने की चली आ रही है रिवायत

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/03/23 at 1:27 PM
Share

मंडी:धर्मवीर (TSN)-छोटी काशी के नाम से विख्यात शहर मंडी रंगों का त्यौहार कल यानी रविवार को मनाया जाएगा। बता दें कि छोटी काशी में होली का त्यौहार एक दिन पहले मनाया जाता है। रियासत कालीन समय से मंडी शहर में एक दिन पहले होली मनाने की रिवायत चली आ रही है, जिसका निर्वहन आज भी किया जा रहा है। यूँ तो होली का त्यौहार सोमवार 25 मार्च को मनाया जा रहा है। लेकिन मंडी शहर में एक दिन पहले 24 मार्च को इस त्यौहार को मनाया जाएगा।

राज माधव राय शहर की जनता के साथ खेलेंगे होली

रंगों के इस पर्व के दौरान छोटी काशी मंडी में जहाँ राज माधव राय अपनी जनता के साथ होली खेलते हैं, वहीं शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर डीजे की धुनों पर युवा वर्ग खूब धमाल मचाते हैं।होली को लेकर मंडी शहर में रंगों की बिक्री शुरू हो गई है। पिछले 20 सालों से मंडी शहर में होली के रंग बेच रहे दुकानदार टिंकू ने बताया कि इस बार वह पांच रंगों की जगह 7 रंग लेकर आए हैं। बिना केमिकल के यह रंग है जिनका किसी के शरीर पर कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होता है। वे हर बार हरिद्वार से यह होली के रंग लेकर आते हैं।मंडी निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि होली को लेकर छोटी काशी में हर वर्ग उत्साहित रहता है। यहां बड़े ही प्यार से अपनो के साथ होली मनाई जाती है और अनजान व्यक्ति को रंग लगाने के लिए मजबूर नहीं किया जाता है।

वहीं राज माधव राय मंदिर पुजारी हर्ष कुमार ने बताया कि 24 मार्च को दोपहर 1 के बाद मंदिर में पूजा अर्चना की जाएगी। जिसके बाद शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी और राज माधव राय मंडी शहर जनता के साथ होली खेलेंगे। राज माधव राय की शोभायात्रा के बाद ही छोटी काशी में होली पर्व का समापन होगा।

TAGGED: Mandi Holi festival
Chandrika March 23, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article BJP विधायक दल की बैठक में लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति पर हुई चर्चा
Next Article देश बढ़ रहा अघोषित इमरजेंसी की तरफ, बीजेपी के खिलाफ आवाज उठाने वाले को दबाया जा रहा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?