By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: देश बढ़ रहा अघोषित इमरजेंसी की तरफ, बीजेपी के खिलाफ आवाज उठाने वाले को दबाया जा रहा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > देश बढ़ रहा अघोषित इमरजेंसी की तरफ, बीजेपी के खिलाफ आवाज उठाने वाले को दबाया जा रहा
himachalpolitical

देश बढ़ रहा अघोषित इमरजेंसी की तरफ, बीजेपी के खिलाफ आवाज उठाने वाले को दबाया जा रहा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/03/23 at 2:57 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी (TSN)-कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने बीजेपी की केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राठौर ने कहा है कि भाजपा चुनाव से पहले देश की जनता के सामने मुद्दों को भटकाना चाहती है। राठौर ने आरोप लगाया है कि देश अघोषित इमरजेंसी की तरफ बढ़ रहा है।

कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि एनडीए ने पिछला लोकसभा चुनाव बालाकोट और पुलवामा पर लड़ा। दृष्टिपत्र में जो वायदे किए गए थें उनकी कहीं बात नही हुई। उन्होंने बीजेपी से सवाल किया कि दस वर्षों में देश कितना आगे बड़ा, जो वायदे किए थे वो पूरा हुए, क्या काल धन वापिस आया, दो करोड़ नौकरी युवाओं को प्रतिवर्ष दी गई? क्या किसानो की आय दो गुणा हुई? देश जानना चाहता है। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों में संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हुआ है। राहुल गांधी की सदस्यता आनन फानन में खत्म की गई। विरोध करने वालों को दबाने का प्रयास किया गया। कुलदीप राठौर ने कहा कि बीजेपी का विरोध करने वाले दलों को तोड़ा जा रहा है। देश में पहली बार आचार संहिता लगने के बाद किसी सीएम को गिरफ्तार किया गया। यह सभी घटनाक्रम चुनाव से पहले घटित हुआ। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी का खाता फ्रीज कर दिया गया। बीजेपी चंदा दो धंधा लो के सिद्धांत पर काम कर रही है। कुछ कंपनियों ने मुनाफे से ज्यादा पैसा बीजेपी को दिया है। लोकतंत्र में हफ्ता वसूली हो रही है।ईडी सीबीआई का प्रयोग विरोधियों को दबाने में किया जा रहा है। कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए योगदान दिया है और आगे भी लोकतंत्र और सविधान को बचाने के लिए फिर बलिदान के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हम अघोषित एमरजेंसी की तरफ जा रहे हैं। प्रदेश पर भी चुनाव को थोपने का प्रयास किया जा रहा है। चुनावों में बीजेपी पांच वर्षों के कामों को लेकर जनता के बीच जाए। राठौर ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री दूध के धुले नहीं हैं उन पर कार्यवाही नही होगी।

डिस्क्वालिफाई विधायक किसी भी पार्टी में शामिल होने के लिए मुक्त

कांग्रेस के 6 बागी नेताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि यह सभी विधायक डिस्क्वालिफाई हो गए हैं.ऐसे में किसी भी पार्टी में शामिल होने के लिए मुक्त है।

TAGGED: Shimla Congress national spokesperson Kuldeep Rathore
Chandrika March 23, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सदियों से मंडी शहर में एक दिन पहले होली मनाने की चली आ रही है रिवायत
Next Article BJP में शामिल हुए कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय नेता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पालमपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विज्ञान और नवाचार को मिला बढ़ावा

Ago

पत्नी के धक्के से गिरे बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Ago

चताडा जिला परिषद वार्ड में भाजपा प्रत्याशी अनु ठाकुर का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर साधे निशाने

Ago

चम्बा जिला जेल में खूनी बवाल, कैदी ने वार्डरों पर किया जानलेवा हमला

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?