विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश की चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ज्वाल में विशाल दंगल के आयोजन में बाहरी राज्यों से नामी पहलवानों में जौहर दिखाए। बड़ी माली बिंदा बिशनपुरिया ने बिंदर पटियाला को हराकर 21हजार रुपए ओर उपविजेता ने 20 हजार रूपए पीतल का गुर्ज प्राप्त किया। छोटी माली में गौरव ऊना ने रिकी भंजाल को पराजित करके 11000 रुपए का इनाम जीता। इसी प्रकार तीसरी छोटी माली में संदीप ऊना ने जोनी अटारी को हराकर 11000 रूपए का इनाम जीता।
दंगल में हैप्पी हमीरपुर, गुरप्रीत फगवाड़ा, जग्गी जालंधर, जगदीप पीएपी बिंदर पटियाला पम्मा डेरा बाबा नानक लखविंदर के इलावा बड़े-बड़े पहलवानों ने अपने जौहर दिखाकर लोगों का मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि बाबा राकेश शाह ने दंगल कमेटी को 50 हजार रूपए दिए। कैप्टन संजय पराशर ने भी दंगल कमेटी को 21000 रुपए देकर दंगल कमेटी का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष यहां पर 5 लाख रूपए का दंगल करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान विजय कुमार साथ लगती पंचायतों के प्रतिनिधि व भारी संख्या में दंगल देखने के लिए लोग पहुंचे थे।
