बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के नमहोल गांव में तीन महीनों से ग्रामीणों को पानी नही मिल रहा है । जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ़ काफी गुस्सा है ।
ग्रामीणों का कहना है कि तीन महीनों से उन्हें पानी नही मिल रहा है । मजबूर होकर पानी बोडियो से लाना पड़ रहा है प्रशासन को भी काफी बार इस समस्या को लेकर अवगत करवाया जा चुका है, फिर भी इस समस्या का समाधान नही किया गया ।महिलाओं का कहना है कि उन्हें पानी लाने के लिए अपने छोटे-छोटे बच्चों को भेजना पड़ता है । बरसात के दिनों में कहीं पर नाले आ रहे हैं, तो कहीं पर बोडियो का जलस्तर भी बढ़ रहा है,जिससे उनके छोटे-छोटे बच्चों के डूबने का डर भी सताता रहता है । ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व जल शक्ति विभाग को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर उनकी यह समस्या जल्द से जल्द हल नहीं हुई तो सारे ग्रामीण मिलकर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम करेंगे । जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और जल शक्ति विभाग की होगी ।
