By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalNews

कुड़ावाला-कालूझींडा के ग्रामीण अवैध खनन से परेशान...एसएसपी बद्दी को दी शिकायत

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/07/25 at 3:30 PM
Share

बीबीएन :जगत सिंह – बरोटीवाला के तहत कुड़ावाला-कालुझींडा से ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल अवैध खनन से परेशान होकर एसएसपी बद्दी से मिला । ग्रामीणों ने लिखित में भी अवैध खनन पा है, जिसमें साफ तौर पर कहा है कि क्षेत्र में अवैध खनन दिनदहाड़े और रात को जेसीबी मशीनें लगाकर किया जा रहा है । उन्होंने आरोपी भी लगाया कि यह अवैध खनन कोई एक व्यक्ति या एक पार्टी के नेता या कार्यकर्ता का नहीं बल्कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता मिलकर कर रहे हैं । क्षेत्र की बेशकीमती खनन सामग्री को जहां लूट में लगे हुए हैं, वहीं पर्यावरण को भी प्रदूषित कर रहे हैं ।

ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में प्रदूषण विभाग द्वारा बिना मौके की जांच किए ही क्रशर को परमिशन दे रखी है । जिसके चलते उनकी जमीनों में उड़ रही धूल मिट्टी के कारण फसलें नहीं हो रही है, बल्कि इस अवैध खनन की वजह से 20 बीघा से ज्यादा जमीन अवैध खनन की भेंट चढ़ चुकी है और बह चुकी है ।उन्होंने एसएसपी बद्दी से इस अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की जहां मांग उठाई है,वही चेतावनी देकर भी कहा गया है कि अगर अवैध खनन को लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन करने को भी मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन और सरकार की होगी ।

इस बारे में डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने कहा कि एसएसपी बद्दी से ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल मिला है और उन्होंने ग्रामीणों को अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है । उन्होंने क्षेत्रवासियों को 112 टोल फ्री नंबर बताकर कहा कि अगर कहीं पर भी अवैध खनन हो रहा है तो पुलिस को शिकायत दें उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष अवैध खनन के 20% ज्यादा मामले पकड़े गए हैं और 6 से ज्यादा मामलों में एफ आई आर भी दर्ज की गईं है ।

TAGGED: Baddi Complaint given to SSP
Chandrika July 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्राचीन परंपरा को नया स्वरूप, चंदन की टोकरी भव्य पालकी में स्थापित

Ago

छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

Ago

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?