मंजूर पठान, चंबा: प्रदेश में कुछ माह के बाद विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में इन चुनावों को लेकर जिला प्रशासन चंबा ने अपनी कमर कस ली है। चुनावों के मद्देनजर तैयारियां जोरों-शोरों पर करवाई जा रही है। चंबा जिला के सभी उपमंडल में कर्मचारियों, अधिकारियों को एक-एक रिहर्सल करवाई गई है और आगे की रणनीति तैयार की जा रही है। इन चुुनावों के लिए प्रशासन का सबसे ज्यादा फोकस युवा मतदाताओं पर रहने वाला है जिसको लेकर गांव-गांव, शहर-शहर युवा मतदाताओं को जिला प्रशासन के सहयोग से जागरूक किया जा रहा है। बता दें कि इसके लिए जिला प्रशासन समय-समय पर चुनाव आयोग के माध्यम से अपना कार्य कर रहा है।
ईवीएम मशीनों की चेकिंग के साथ ही डेमो भी दिया जा रहा है जिसकी शुरुवात जुलाई और अगस्त माह से शुरू हो गई थी जिसका कार्य पूरा हो चुका है। 11 अगस्त से लेकर सितंबर तक वोटिंग लिस्ट के रिवीजन का कार्य पूरा किया गया है। इसके अलावा अगले 10 से 15 दिनों के दौरान जो कार्य शेष बचा है उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा 10 अक्टूबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची फाइनल रूप से तैयार की जाएगी और उसे जारी कर दिया जाएगा। सेक्टर ऑफिसर सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा जो फील्ड में स्टाफ रहेगा उसकी भी तैनाती कर दी गई है। उनका प्रशिक्षण भी पूरा कर दिया गया है। इसके अलावा 16 तारीख को फ्लाइंग स्क्वायड को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। वोटर मतदाता सूची का कार्य चला हुआ था जिसे पूरा कर लिया गया है, जो मतदाता छूट गए है उनके वोट भी जल्द बना दिए जाएंगे।
इस बार सबसे ज्यादा फोकस युवा मतदाताओं पर रहने वाला है और जो मतदाता पहली बार वोट बनाएंगे उनसे भी जिला प्रशासन यही अपील कर रहा है की वह आने वाले विधानसभा चुनावों में अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें। चंबा के डीसी दुनीचंद राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है। उससे पहले चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन ने एक रिहर्सल करा दी है जिसके बाद अन्य कार्य भी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया है कि सबसे ज्यादा फोकस युवा मतदाताओं पर रहने वाला है और वोटर लिस्ट की सूची भी 10 अक्टूबर को फाइनल रूप से जारी हो जाएग। सेक्टर ऑफिसर सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी नियुक्ति कर दी गई है, इसके अलावा फ्लाइंग स्क्वायड को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। फिलहाल युवा मतदाताओं से यही अपील है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में अपने मत का इस्तेमाल अवश्य करें और लोकतंत्र को मजबूत करें।
