शिमला : कमल भारद्वाज- राजधानी शिमला में बीती रात लोअर बाजार में मोबाइल रिपेयर शॉप में चोरी की घटना सामने आई है। जिसमें चोरों ने सात से आठ लाख के करीब iPhone और एंड्रॉयड मोबाइल फोन चोरी की वारदात को अंजाम दिया । करीबन 23 से 24 मोबाइल फोन चोरी होने का अनुमान है। मामला शिमला सदर थाने में रजिस्टर है और चोरी की मामले की जांच जारी है
दुकान के मालिक ने बताया कि जैसे ही सुबह अपनी दुकान पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे पड़े थे और दुकान का शटर खुला पड़ा था । जैसे ही दुकान खोल कर देखी तो वहां से सारे सेकंड हैंड आईफोन एंड्राइड मोबाइल और अन्य सामान चोरी हुआ था । दुकानदार ने कहा मामला सदर थाने में रजिस्टर करवा दिया है । आगामी कार्यवाही पुलिस द्वारा की जाएगी। दुकानदार का यह भी कहना है अगर उपायुक्त कार्यालय के साथ लगती दुकानों में चोरी की वारदात हो सकती है तो शिमला शहर में ऐसी वारदातें कहीं भी हो सकती है । उन्होंने कहा कि व अगर पुलिस की गश्त रात को यहां पर होती तो इस तरह की वारदात सामने नहीं आती।
एडिशनल एसपी रमेश शर्मा ने कहा कि मामला सदर थाने में दर्ज कर लिया गया है । आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द चोरों का पता लगाया जा सके और चोरी किया हुआ सामान का पता लगाया जा सके। वही रमेश शर्मा ने शहरवासियों से अपील भी की है की शहर में चोरी की वारदातें आजकल बढ़ती जा रही है तो सभी शहरवासी सतर्क रहें ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों से बचा जा सके
