By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल के ऊपरी इलाकों में मनाई जाती अलग तरीके से महाशिवरात्रि , बनते है पारम्परिक पकवान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल के ऊपरी इलाकों में मनाई जाती अलग तरीके से महाशिवरात्रि , बनते है पारम्परिक पकवान
himachalReligion

हिमाचल के ऊपरी इलाकों में मनाई जाती अलग तरीके से महाशिवरात्रि , बनते है पारम्परिक पकवान

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/02/09 at 3:28 PM
Share

चन्द्रिका – महाशिवरात्रि पर्व देवभूमि हिमाचल में हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है । यहां ये पर्व हिमाचली परम्परा और संस्कृति के अनुसार मनाया जाता। विशेष तौर पर ऊपरी शिमला में महाशिवरात्रि पर्व की अपनी एक विशेषता है।

विधि विधान से महादेव को किया जाता है विदा

वैसे तो पूरे हिमाचल में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाती है, लेकिन ऊपरी शिमला में इस दिन कुछ अलग तरीके से पूजा अर्चना की जाती है। इस पर्व को लेकर कई दिनों पहले तैयारियां की जाती है। शिवरात्रि के अवसर पर घरों में पारंपरिक ढंग से महादेव की प्रतिमा बनाकर व उनकी प्रतिष्ठापना कर पूजा करने की परंपरा है। इसके लिए घर का वरिष्ठ सदस्य या कोई अन्य व्यक्ति शिवरात्रि के दिन उपवास रखकर नरगिस फूल की पत्तियों, पाजा की पत्तियों, खट्टे फल व फूल पत्तियों को सूत के धागे में पिरोकर महादेव बनाते हैं। वही इसे शाम को विधि विधान से घर में प्रतिष्ठापित करते हैं। इसे शिव स्वरूप माना जाता है जिनकी पूजा अर्चना की जाती है। इस अवसर पर सभी मिलकर रातभर भजन कीर्तन करते है। वहीं ब्रह्मामुहूर्त के समय सूर्योदय से पहले घर में बनाए महादेव को विधि विधान से विदा किया जाता है और घर में सुख समृद्धि की कामना की जाती है।

शिवरात्रि के अगले दिन बेटियों के घर पहुंचाया जाता है बासा

महाशिवरात्रि पर्व पर ऊपरी शिमला में पारम्परिक तरीके से पकवान बनाए जाते है। शिवरात्रि के दिन घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं जिनमें पकैन, सनसे व रोट मुख्य हैं। घर में बने पकवान ही महादेव को चढ़ाए जाते हैं । वहीं ऊपरी शिमला के ग्रामीण क्षेत्रों में शिवरात्रि के अगले दिन से बासा ( पकवान ) बेटियों के घर पहुंचाने का प्रचलन है। लोग अपने आस-पड़ोस, सगे संबंधियों व मित्रों को बासा बांटते हैं। यह सिलसिला कई दिन तक चलता है। हालांकि पहले शिवरात्रि से एक माह तक बासा बांटने का दौर चलता था। लोग किल्टों में भर भरकर पकवान सगे संबंधियों और रिश्तेदारों को देने जाते थे लेकिन यह रिवाज अब धीरे-धीरे किल्टों से थैलों में सिमट कर रह गया है। व्यस्तता और बदलती जीवनशैली के कारण कुछ लोग अब रुपये देकर ही बासा रस्म निभाते हैं।

TAGGED: Upper shimla mahashivratri
Chandrika February 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article डीसी कार्यालय के साथ लगती मोबाइल शॉप में चोरों ने उड़ाए सात से आठ लाख के मोबाइल फोन
Next Article टैक्सियों में लगने वाले GPS सिस्टम को करें बंद , सरकार या इसके लिए करें ओपन मार्केट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अवैध खनन मामले पर कांग्रेस का हमला, पूर्व मालिकाना हक की जांच की उठाई मांग

Ago

पंडोह स्थित आरसेटी में महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण

Ago

ऊना पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी का खुलासा, चिंतपूर्णी से चोरी बाइक पंजाब से बरामद

Ago

हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण को तेज करने के निर्देश, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?