By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सीटू का तीसरा राज्यस्तरीय सम्मेलन, केंद्र की ओर से बनाए जा रहे चार लेबर कोड का जताया विरोध
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सीटू का तीसरा राज्यस्तरीय सम्मेलन, केंद्र की ओर से बनाए जा रहे चार लेबर कोड का जताया विरोध
himachal

सीटू का तीसरा राज्यस्तरीय सम्मेलन, केंद्र की ओर से बनाए जा रहे चार लेबर कोड का जताया विरोध

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/09/09 at 7:02 PM
Share

अरविंदर सिंह, हमीरपुर: रेहड़ी फड़ी तहबजारी यूनियन संबंधित सीटू का तीसरा राज्य सम्मेलन शुक्रवार को कॉमरेड ज्योति बसु भवन हमीरपुर में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में 23 सदस्यीय कमेटी चुनी गई जिसमें राकेश कुमार को अध्यक्ष,सुरेन्द्र कुमार को महासचिव,विपन कुमार को कोषाध्यक्ष,सुरेंद्र बिट्टू ,ब्रह्मदास,संजय कुमार को उपाध्यक्ष,नोरसंग शेरपा,हीरा लाल जोशी को सचिव,श्याम लाल,दर्शन लाल,मनोज कुमार,तिरमल,दीपक,धनंजय,घनश्याम,रमेश,पासंग वाइवा,सुरेंद्र कुमार को कमेटी सदस्य चुना गया।

सम्मेलन में सीटू राष्ट्रीय सचिव डॉ.कश्मीर ठाकुर,प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा,उपाध्यक्ष जगत राम,राज्य सचिव जोगिंद्र कुमार,राज्य कमेटी सदस्य सुरेश राठौर,सीटू जिलाध्यक्ष प्रताप राणा,यूनियन अध्यक्ष राकेश कुमार,महासचिव सुरेंद्र कुमार सहित सौ से ज़्यादा प्रतिनिधि शामिल रहे।

सम्मेलन का उद्घाटन डॉ. कश्मीर ठाकुर व समापन विजेंद्र मेहरा ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार मजदूरों के कानूनों पर हमले कर रही है। इसी कड़ी में मोदी सरकार ने मजदूरों के चबालिस कानूनों को खत्म करके चार लेबर कोड बनाने,सार्वजनिक क्षेत्र के विनिवेश व निजीकरण के निर्णय लिए हैं। इस क्रम में वर्ष 2014 के रेहड़ी फड़ी तहबजारी के कानून को भी खत्म करने की साज़िश रची जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जहां दो वर्ष तक रेहड़ी फड़ी तह बजारी का कार्य करने वाले पूरी तरह बर्बाद हो गए। वहीं दूसरी ओर उनके कानून पर हमला करके केंद्र सरकार ने अपनी तानाशाही प्रवृत्ति को घोषित कर दिया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार को चेताया है कि अगर शिमला स्थित आजीविका भवन की दुकानों को रेहड़ी फड़ी तहबजारी वालों के अलावा किसी अन्य को वितरित किया गया तो यूनियन आंदोलन तेज करेगी।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश की सभी नगर पंचायतों,नगर परिषदों व नगर निगमों में स्ट्रीट वेंडरज़ एक्ट को लागू करने व टाउन वेंडिंग कमेटियां बनाने की मांग की है। उन्होंने प्रदेशभर में वेंडिंग ज़ोन बनाने की मांग की है। उन्होंने तयबजारी को उजाड़ने के बजाए वर्ष 2014 के कानून अनुसार बसाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल का फायदा उठाते हुए मोदी सरकार के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश जैसी कई राज्य सरकारों ने आम जनता,मजदूरों व किसानों के लिए आपदाकाल को पूंजीपतियों व कॉरपोरेट्स के लिए अवसर में तब्दील कर दिया है। यह साबित हो गया है कि यह सरकार मजदूर,कर्मचारी व जनता विरोधी है व लगातार गरीब व मध्यम वर्ग के खिलाफ कार्य कर रही है। सरकार की पूंजीपतिपरस्त नीतियों से अस्सी करोड़ से ज़्यादा मजदूर व आम जनता सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है। सरकार फैक्टरी मजदूरों के लिए बारह घंटे काम करने का आदेश जारी करके उन्हें बंधुआ मजदूर बनाने की कोशिश कर रही है।

विजेंद्र मेहरा ने कहा कि आंगनबाड़ी,आशा व मिड डे मील योजनकर्मियों के निजीकरण की साज़िश की जा रही है। उन्हें वर्ष 2013 के पैंतालीसवें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिश अनुसार नियमित कर्मचारी घोषित नहीं किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से 26 अक्तूबर 2016 को समान कार्य के लिए समान वेतन के आदेश को आउटसोर्स,ठेका,दिहाड़ीदार मजदूरों के लिए लागू नहीं किया जा रहा है। केंद्र व राज्य के मजदूरों को एक समान वेतन नहीं दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के मजदूरों के वेतन को महंगाई व उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के साथ नहीं जोड़ा जा रहा है। सातवें वेतन आयोग व 1957 में हुए 15वे श्रम सम्मेलन की सिफारिश अनुसार उन्हें इक्कीस हज़ार रुपए वेतन नहीं दिया जा रहा है।

admin September 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मनीष सिसोदिया ने दी हिमाचलवासियों को सौगात, रोजगार सहित दी ये छह गारंटी
Next Article फ़ीस पोर्टल को दोबारा खोलने की मांग को लेकर एनएसयूआई नूरपुर इकाई ने प्रिंसिपल को सौंपा ज्ञापन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?