संजीव महाजन,नूरपुर: ब्लॉक खंड नूरपुर में पंचायत प्रधानों और पंचायत सचिवों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसका समापन आज हुआ । इस शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों सहित सचिवों को सिंगल यूज प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सहित सीएचसी टॉयलेट को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण शिविर के बारे में बताते हुए बीडीओ नूरपुर श्याम सिंह ने कहा कि द्वितीय चरण के तहत 26 पंचायत प्रधानों और पंचायत सचिवों को परीक्षण दिया गया। इसके साथ ही 15वे वित्तयोग के तहत मनरेगा और एसबीएम में कन्वर्जेंस कैसे किया जाए इसको लेकर प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक बैन होने के बाद पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे लोगों में भी सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जागरूकता फैले।
