शिमला (एकता): दिवाली पर घर जाने का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली में हिमाचल के लिए 23 स्पेशल बसें चलेंगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस बार ये बसें डिपो प्रबंधन नहीं, बल्कि दिल्ली में मौजूद एचआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर द्वारा चलाई जा रही है। 21 और 22 अक्तूबर को इन बसों के लिए यात्री ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। बता दें कि दिल्ली रूट पर चलने वाली बसें एडवांस में बुक हो गई हैं। खास बात यह है कि 23 बसों की व्यवस्था दिल्ली से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए की है।
बसों का शेड्यूल जारी
21 अक्तूबर को शाम 7:04 बजे दिल्ली से हमीरपुर वाया भोटा, 7:46, 9:35 और 9:18 बजे दिल्ली से कांगड़ा वाया देहरा चलेंगी। 8:21 बजे दिल्ली से पालमपुर वाया सुजानपुर, 7:55 पर दिल्ली से पालमपुर वाया जयसिंहपुर, 9:01 पर दिल्ली से ऊना वाया चंडीगढ़, 9:36 पर दिल्ली से शिमला वाया चंडीगढ़ बसें 21 और 22 अक्तूबर को दिल्ली से चलेंगी। 22 अक्तूबर को 8:25 पर दिल्ली से मंडी वाया बिलासपुर बस चलेगी।
