अरविंदर सिंह,हमीरपुर: इस बार गर्मियों के मौसम में लगने वाली आग से वन संपदा को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा हैं। लगातार हो रही बारिश इस बार वन संपदा के लिए वरदान साबित हुई हैं। प्रदेश में गर्मी के मौसम में हुई बारिश के चलते फायर सीजन में वन संपदा को काफी कम नुकसान आंका गया हैं। हमीरपुर ज़िला वन विभाग के पास फायर सीज़न में आगजनी की मात्र 15 घटनाएं ही दर्ज की गई हैं।
हमीरपुर ज़िला में 43.43 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र ही वनों से ढका है और वर्ष 2022-23 में 98 आगजनी की घटनाएं दर्ज की गई है और 767.6 हेक्टेयर वन भूमि को नुकसान पहुंचा हैं।
जिला वन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में लगातार हो रही बारिश के चलते वन संपदा में आग लगने की घटनाएं कम हुई जिसके चलते विभाग को हर वर्ष होने वाले नुकसान भी कम हुआ हैं । उन्होंने बताया कि बारिश के चलते गत साल किए गए पौधारोपण को भी नुकसान कम हुआ हैं।
