राकेश, ऊना: ऊना जिला के डिग्री कॉलेज में 3 दिनों तक चलने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने इस बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। चैंपियनशिप में प्रदेशभर के 39 कॉलेजों के 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
गुरुवार को इस प्रतियोगिता का पहला दिन था,जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर एजुकेशन डायरेक्टर अमरजीत शर्मा ने शिरकत की और इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कर खिलाड़ियों का प्रोत्साहन बढ़ाया। कोरोना महामारी के 2 साल बाद ऊना के सरकारी कॉलेज में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज हुआ है।
शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा ने बताया कि करोना महामारी के बाद पहली बार इतने बड़े आयोजन को करने का मौका मिला है। प्रदेश भर के 39 कॉलेजों के डेढ़ सौ खिलाड़ी इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य मकसद खिलाड़ियों के प्रति अपनी सहभागिता बनाए रखना है ताकि वे खेलों के क्षेत्रों में आगे बढ़ चढ़कर भाग ले सके और प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर सके।
