विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल की धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने शीश नवाया। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने खुद सीएम के परिवार को मंदिर की लिफ्ट के पास रिसीव किया। चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी अमन कालिया ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करवाई और मां के दरबार में हाजिरी लगवाई।

पुजारी अमन कालिया ने सीएम के परिवार को माता की चुनरी भेंट स्वरूप दी। मां के पावन पिंडी के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में स्थित हवन कुंड में आहुतियां डाली और पावन वटवृक्ष को मोली का धागा बांधकर मन्नत मांगी। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया की मां के दरबार में हाजिरी भरकर आशीर्वाद लिया है। माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने से पहले वैष्णो देवी और कांगड़ा में मां चामुंडा देवी के भी दर्शन किए हैं। मंदिर अधिकारी ने सीएम की पत्नी को माता की फोटो भेज स्वरूप दी।
