अनिल कुमार, किन्नौर: प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए लोगों को जागरूक किया जा सके इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे हैं। किन्नौर जिला प्रशासन भी जनता को मतदान के लिए जागरूक करने को लेकर क़ई तरह के कार्यक्रम चला रहा है। इसी कड़ी में किन्नौर प्रशासन की ओर से जिला के डाइट डिस्ट्रिकट इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन ट्रेनिंग रिकागपीओ मे सिबीसी यानी सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ कम्युनिकेशन शिमला की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रिकोंगपिओ क्षेत्र के सभी स्कूली छात्र- छात्राओं को पेंटिंग,सलोगन राइटिंग,भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से लोगो को चुनावो मे मतदान करने के बारे मे जागरूक करने के लिए कार्यक्रम करवाया गया। इस कार्यक्रम ने स्कूली छात्र छात्राओ ने भाग लिया है और विधानसभा चुनावों में लोगों को अपने मत के प्रयोग पर पेंटिंग, सलोगन, भाषण के माध्यम से संदेश दिया।
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ कम्युनिकेशन शिमला के फिल्ड पब्लिसिटी अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि रिकोंगपिओ के डाइट में मंगलवार को विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए छात्र छात्राओं के लिए पेंटिंग, सलोगन राइटिंग, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे सभी रिकोंगपिओ क्षेत्र के स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है और इन छात्र-छात्राओं की ओर से इस प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को विधानसभा चुनावों में अपने मत के प्रयोग करने के बारे मे जागरूक करने के साथ संदेश भी लोगों को दिया।
उन्होंने कहा कि जिला में दो दिन चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत रिकोंगपिओ क्षेत्र के स्कूलों में जाकर भी छात्र छात्राओं के माध्यम से भी स्कूलों में लोगों को एकत्रित कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा,ताकि विधानसभा चुनावों में जिला के लोग शत प्रतिशत मतदान करें और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें
