संजीव महाजन,नूरपुर: शनिवार को नूरपुर विधानसभा के कस्बा जसूर में सर्व समाज मोर्चा की संजोयक सुभाष डडवाल उर्फ क्रान्तिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से प्रदेश की मौजूदा अर्थव्यवस्था को ठीक करने के लिए किए प्रयासों को लेकर चर्चा की गई ओर मुख्यमंत्री की ओर से उठाए जा रहे कदमों को लेकर उन्हें मुबारक बाद भी दी गई।
इस बैठक में सर्व समाज मोर्चा ने मुख्यमंत्री को अर्थव्यवस्था को ठीक करने को लेकर कुछ सुझाव भी दिए और मुख्यमंत्री से गुजारिश की कि वह इसके लिए एक वर्ग से ही नहीं सर्व वर्गों से सहयोग लें। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने राजनैतिक महत्वाकांक्षा के बजाए लोकहित में फैसले लेने की हिम्मत दिखाई हैं।
