By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए बीना पैसों के भारत भ्रमण पर निकले दो युवा..30 हजार किमी से ज्यादा कर चुके हैं सफर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए बीना पैसों के भारत भ्रमण पर निकले दो युवा..30 हजार किमी से ज्यादा कर चुके हैं सफर
himachalNews

सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए बीना पैसों के भारत भ्रमण पर निकले दो युवा..30 हजार किमी से ज्यादा कर चुके हैं सफर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/05/14 at 3:22 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – यदि आपने किसी को सच्ची श्रद्धांजलि देनी हो तो आप क्या करेंगे। शायद उस व्यक्ति के परिवार के लिए कुछ सहयोग कर दें, कोई स्मारक बना दें, या फिर उसके संदेश को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। लेकिन क्या आप किसी को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए बीना पैसों के भारत भ्रमण करने की सोच सकते हैं। शायद नहीं, लेकिन केरल और तामिलनाडू के दो युवकों ने कुछ ऐसा करने की ठान रखी है। इनके नाम हैं चंद्रू और यासीन।

पिछले साल कन्याकुमारी से कश्मीर तक स्केटबोर्ड पर निकले यात्रा पर

चंद्रू केरल का रहने वाला है और यासीन तामिलनाडू का। ये दोनों निकले हैं दिवंग्त स्केटबोर्डर अनस हजस को सच्ची श्रद्धांजलि देने। अनस हजस केरल निवासी थे और पिछले साल कन्याकुमारी से कश्मीर तक स्केटबोर्ड पर यात्रा के लिए निकले थे। अगस्त महीने में चंडीगढ़ के पास एक सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। ये दोनों अनस हजस को अपना आदर्श मानते थे। इसलिए उनकी इच्छा को पूरा करने और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए इन्होंने बीना पैसों के भारत भ्रमण करने की सोची। 19 दिसंबर को इन्होंने केरल से अपनी यात्रा शुरू की और 13 राज्यों से गुजरते हुए इन दिनों हिमाचल प्रदेश का भ्रमण कर रहे हैं। इन्होंने अनस के स्केटबोर्ड को अपने पास रखा है जिसे ये वापिस केरल पहुंचकर अनस के परिजनों के हवाले करेंगे।

अनस हजस का स्केटबोर्ड लेकर घुमा रहे पूरे भारत में

चंद्रू ने बताया कि वो अभी तक 30 हजार किमी से ज्यादा का सफर कर चुके हैं।इन्होंने 19 दिसंबर 2022 को केरल से अपनी यात्रा शुरू की थी। केरल के बाद कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू कश्मीर और लद्दाख से होते हुए हिमाचल पहुंचे हैं। यह उनकी यात्रा का 14वां राज्य है। यासीन ने बताया कि उनके पास पैसे नहीं है और दोनों एक गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। रहने के लिए सिर्फ एक टेंट है जिसे रात को कहीं भी गाड़कर सो जाते हैं। लोगों से मांगकर खाना खा रहे हैं और कपड़े भी मांगकर ही पहन रहे हैं। जब किसी से लिफ्ट मिल जाती है तो उसमें सवार हो जाते हैं नहीं तो पैदल ही चलते रहते हैं। कहीं भंडारा या लंगर दिख जाए तो वहीं पेट भर लेते हैं।इन दोनों ने एक वर्ष के भीतर अपनी इस यात्रा को संपन्न करने का लक्ष्य रखा है। अभी तक इन्हें पांच महीने हो चुके हैं अपनी यात्रा को चलाए हुए। अब ये उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश होते हुए पूर्वोतर की तरफ जाएंगे और वहां से वापिस अपने घर की तरफ प्रस्थान करेंगे।

TAGGED: Mandi skateboarder anas hajjas
Chandrika May 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कानूनी सहायता के लिए मंडी में खुला निशुल्क परामर्श कार्याल…न्यायधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने किया शुभारंभ
Next Article कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर संगड़ाह में ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया जश्न
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

छोटा शिमला चौक में हादसा, तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग घायल

Ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिन निःशुल्क ऑनलाइन योग सत्र शुरू

Ago

आदि हिमानी चामुंडा में सुविधाओं को मिलेगा नया स्वरूप, प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?