संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। इन सड़क हादसों में सैकड़ों लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ती हैं। ऐसे में एक सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए सड़कों पर ब्लैक स्पॉट चिंहित करने के साथ ही क्रैश बेरियर लगाने का कार्य भी किए जा रहे हैं। इसके अलावा अब इन सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रदेश में नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए अब हिमाचल प्रदेश सरकार सड़कों पर नाइट ग्लो पेंट लगाने पर विचार कर रही हैं।
यह पेंट एक ऐसा पेंट हैं जो रात के वक्त सड़क पर रेडियम की तरह चमकेगा। इससे ड्राइवर को अपनी लेन का अंदाजा सहजता से हो सकेगा। नाइट ग्लो पेंट का विदेशों में इस्तेमाल किया जाता है उसी को देखते हुए अब लोक निर्माण विभाग हिमाचल प्रदेश में इसका ट्रायल करने जा रहा हैं।
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नाइट ग्लो पेंट का इस्तेमाल शुरू करने की बात कही हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में यह तकनीक ऑस्ट्रेलिया में इस्तेमाल हो रही हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार भी सड़कों पर नाइट ग्लो पेंट लगाने के बारे में विचार कर रही हैं। यदि शुरुआती दौर में यह सफल रहा, तो प्रदेश भर की सड़कों पर नाइट ग्लो पेंट नजर आएगा। इसके पीछे की मंशा हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर दुर्घटनाओं को कम से कम करना हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क हादसे काफी ज्यादा होते हैं और इन्हें कम करने के लिए पुलिस विभाग के साथ मिलकर बैठक भी की जा रही है और प्रदेश में ब्लैक स्पॉट भी चिंहित किए जा रहे हैं और उन क्रैश बैरियर भी वहां पर लगाए जा रहे हैं।
वहीं विक्रमादित्य सिंह ने नगर निगम चुनाव को लेकर विपक्ष की ओर से किए वॉक आउट पर कहा की विपक्ष चर्चा से भाग रहा हैं बीते दिन जब नगर निगम संशोधन विधेयक को सदन में लाया गया था उस समय भाजपा सदन से बाहर चली गई थी। उन्होंने कहा कि नियमों के तहत नगर निगम रोस्टर बनाया गया है और चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं।
