By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर
himachalNews

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/04/17 at 8:18 PM
Share
बिलासपुर-:बिलासपुर जिले के घुमारवीं में 18 अप्रैल को ऐतिहासिक चैहड़ दंगल का आयोजन होने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी देश के अलग-अलग राज्यों से नामी पहलवान अखाड़े में उतरेंगे, जिससे क्षेत्र में कुश्ती प्रेमियों के बीच खासा उत्साह बना हुआ है।
दंगल कमेटी के सचिव कमल ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार आयोजन को पहले से अधिक आकर्षक और प्रतिस्पर्धात्मक बनाया गया है। खास तौर पर महाराष्ट्र के पहलवान इस बार मुख्य आकर्षण होंगे। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई अनुभवी और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा। चैहड़ कुमार वर्ग में अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिसमें हिमाचल प्रदेश के किसी भी क्षेत्र के प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। इस वर्ग के विजेता को 11 हजार रुपये और उपविजेता को 7100 रुपये की राशि दी जाएगी।हिम कुमार वर्ग में विजेता को 31 हजार रुपये और उपविजेता को 25 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। वहीं सबसे प्रमुख मुकाबला चैहड़ सम्राट कुश्ती होगा, जिसमें विजेता को 1 लाख 51 हजार रुपये और उपविजेता को 1 लाख 1 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।इस बार आयोजन में एक महत्वपूर्ण बदलाव भी किया गया है। मुख्य कुश्तियां अब एक समय में एक ही कराई जाएंगी, ताकि दर्शक हर मुकाबले का पूरा आनंद ले सकें। बड़े मुकाबलों की अवधि 20 से 25 मिनट तय की गई है।दंगल कमेटी ने लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पारंपरिक आयोजन का हिस्सा बनने और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की है।
TAGGED: Bilaspur Chahar Dangal
Chandrika April 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह
Next Article बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?