By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं
himachalNews

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/04/17 at 8:24 PM
Share
बिलासपुर-:बिलासपुर जिला की बाहट कसोल पंचायत में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह का सफल समापन हुआ। युवा नेता एवं समाजसेवी रोहित ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान रोहित ठाकुर ने विभिन्न महिला मंडलों से जुड़ी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और भरोसा दिलाया कि उनकी हर समस्या को प्रशासन तक पहुंचाकर समाधान के लिए गंभीर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी आवाज को एक मजबूत मंच प्रदान करना है।
रोहित ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान बरमाना वार्ड के अंतर्गत आने वाली सभी पंचायतों में चलाया गया, जहां टीम ने घर-घर जाकर महिलाओं से संवाद स्थापित किया और उनकी वास्तविक समस्याओं को समझने का प्रयास किया।उन्होंने बताया कि महिलाओं ने पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित कई अहम मुद्दे उठाए हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
रोहित ठाकुर ने कहा कि इस तरह का जनसंपर्क अभियान लोगों से सीधे जुड़ने का प्रभावी माध्यम है, जिससे न केवल समस्याओं की सही जानकारी मिलती है, बल्कि उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना भी संभव होता है।उन्होंने बरमाना वार्ड को आदर्श और विकसित बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और रोजगार के अवसरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।
TAGGED: Bilaspur Nari Shakti Samman ceremony
Chandrika April 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर
Next Article एनडीपीएस केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फिरोजपुर से मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?