By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आफत की बारिश…सरकाघाट के पटड़ीघाट में दरकी पहाड़ी, चार घर बहें
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आफत की बारिश…सरकाघाट के पटड़ीघाट में दरकी पहाड़ी, चार घर बहें
himachalNews

आफत की बारिश…सरकाघाट के पटड़ीघाट में दरकी पहाड़ी, चार घर बहें

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/08/13 at 6:21 PM
Share

मंडी : धर्मवीर -पिछले तीन दिन से जारी मूसलाधार बारिश के कारण मंडी जिला में हालात बदतर बने हुए हैं। बारिश के चलते जहां नदी नाले पूरी तरह से उफान पर है, वहीं दर्जनों लैंडस्लाइड की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

तीन गोशाला के साथ कई पशु बह गए

सरकाघाट की ग्राम पंचायत पटड़ीघाट के वार्ड जवाली में भारी भू-स्खलन के कारण चार मकान, तीन गोशाला के साथ कई पशु बह गए। बीते रोज से ही यहां पर पहाड़ी लगातार दरक रही थी। जिसके चलते क्षेत्र के मझेहड़ व जवाली गांव को खाली करवाया जा रहा था। वहीं रविवार सुबह पूरी ही पहाड़ी दरक गयी, जिसकी चपेट में चार घर आए हैं। इन सभी लोगों यहां से सुरक्षित निकाल कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेड़ (पटड़ीघाट) में शिफ्ट किया गया है। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू का कार्य में जुट गई। इसके अलावा राजकीय माध्यमिक पाठशाला और राजकीय प्राथमिक पाठशाला पटड़ीघाट भी भूस्खलन के कारण पूरी तरह जमीन में समां गया है। लैंडस्लाइड के बाद सरकाघाट विधायक दिलीप ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मिले। उन्होंने इस मौके पर प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिलाया। विधायक दिलीप ठाकुर ने कहा कि भारी बारिश के चलते बीते रोज से यह पहाड़ी खिसक कर रही थी। जिसके चलते एतिहातन तौर पर पहले ही गांव के 100 लोगों की स्थानीय स्कूल में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचने के बजाय घरों में फरमा रहे आराम

वहीं विधायक दिलीप ठाकुर ने कहा कि उनके क्षेत्र में भारी बारिश से अभी तक करोड़ों का नुकसान हो गया है। बावजूद इसके कुछ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचने के बजाय घरों में आराम फरमा रहे हैं। उन्होंने सरकार को जिला प्रशासन से यदि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। उधर, रिवालसर से कोठी गहरी गांव में भी पहाड़ी दरकने ने धर्मी देवी का दो मंजिला मकान पूरी तरह से जमीदोंज हो गया है। इसके साथ ही एक और मकान पर भी पहाड़ी का से मलबा आ गिरा, जिस कारण पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं गावं के दर्जनों घरों को अभी भी खतरा बना हुआ है।

TAGGED: Mandi sarkaghat Patdighat
Chandrika August 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बल्हघाटी हुई जलमग्न… 50 गांव हुए प्रभावित, ज्यूणीघाटी में भी बारिश का तांडव
Next Article सुकेती खड्ड में आए जल सैलाब से कई उद्योग हुए जलमग्न..ऑटोमोबाइल एजेंसियों सहित आटा मील में घुसा 10 फ़ीट पानी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?