By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश में तेजी से गिर रहा पर्यटन कारोबार, कांग्रेस को ठहराया जा रहा जिम्मेवार….
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश में तेजी से गिर रहा पर्यटन कारोबार, कांग्रेस को ठहराया जा रहा जिम्मेवार….
himachalNews

प्रदेश में तेजी से गिर रहा पर्यटन कारोबार, कांग्रेस को ठहराया जा रहा जिम्मेवार….

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/11/08 at 10:57 PM
Share
सचिन शर्मा, मनाली(TSN): आपदा के बाद से प्रदेश में पर्यटन करोबार रफ़्तार नहीं पकड़ पा रहा हैं। वहीं हिमाचल में पर्यटन के इन हालातों को लेकर भाजपा कांग्रेस को कसूरवार ठहरा रही हैं। भाजपा प्रवक्ता अजय राणा ने कहा की हैं कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन उद्योग कांग्रेस की वर्तमान सरकार के हाथों तेजी से गिरता दिखाई दे रहा हैं।  उन्होंने कहा की अगर तुलना की जाए तो जम्मू कश्मीर का पर्यटन जिस प्रकार से बढ़ रहा है उसी प्रकार हिमाचल प्रदेश के पर्यटन गिरता दिखाई दे रहा हैं।
उन्होंने कहा की सरकार की नई पथकर नीति के कारण अब तक नवंबर और दिसंबर की बुकिंग नहीं आई है जो पहले की थी वह कैंसल हो रही हैं। पर्यटन से जुड़े कारोबारियों में भय का साया छाया हुआ हैं। उन्हें सारा पर्यटन यहां जो नव वर्ष में आता था उसके खाली रहने का डर सत्ता रहा हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण सैलानी उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर का रूख कर रहे हैं। कारोबारियों को डर है कि वे लोन की किस्तें कैसे अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से टैक्सियों को लेकर हिमाचल प्रदेश में बड़ा विवाद चल रहा है और इसपर काम करने का प्रदेश सरकार की ओर से ज्यादा प्रयास नहीं हो रहे हैं।

 

बाहरी राज्यों के ट्रेवल एजेंटों ने हिमाचल का बहिष्कार करना शुरू कर दिया था। पंजाब के ट्रेवल एजेंटों ने तो बार्डर सील करने की धमकी दी थी,जिससे पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा हैं। टूरिस्ट वाहन संचालक पहले ही कोरोना और प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हैं उस पर अब सरकार ने 6 गुना टैक्स का बोझ डाल कर कमर तोड़ दी हैं।
क्षतिग्रस्त कुल्लू-मनाली हाईवे-3 को नए रूप में बनाने का खाका तैयार 
उन्होंने कहा की बाढ़ से क्षतिग्रस्त कुल्लू-मनाली हाईवे-3 को नए रूप में बनाने का खाका तैयार हो गया हैं। केंद्र सरकार तेज गति से इसपर काम कर रही हैं। अब कुल्लू-मनाली राइट और लेफ्ट बैंक दोनों ओर से डबललेन सड़क बनेगी, जबकि कुल्लू- मनाली वाया नग्गर लेफ्ट बैंक में अलेउ से मनाली के फोरलेन पुल तक टनल का निर्माण किया जाएगा। यह टनल करीब तीन किलोमीटर तक लंबी होगी। अलेउ से आगे मनाली तक रिहायशी इलाके साथ यहां सैकड़ों की संख्या में होटल बने हैं, ऐसे में एनएचएआई टनल बनाने जा रहा हैं। कुल्लू-मनाली-वाया नग्गर डबललेन और टनल सामरिक महत्व के साथ पर्यटन के लिए संजीवनी साबित होंगे। कुल्लू के बाशिंग में पुलिस लाइन के लिए ब्यास नदी पर पुल बनाकर यातायात राइट और लेफ्ट बैंक को मोड़ा जाएगा। इसकी डीपीआर का कार्य अंतिम चरण में चल रहा हैं। केंद्र का इरादा साफ है कि हिमाचल प्रदेश को किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे पर वर्तमान कांग्रेस सरकार को सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए केंद्र के साथ चलना चाहिए।
TAGGED: business, congress, falling, Manali, responsible, state, Tourism
admin November 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 17 नवंबर को ऊना में होगी भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
Next Article हमीरपुर से सरकाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग 03 के निर्माण की गुणवत्ता पर विधायक ने उठाए सवाल,कही ये बात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?