By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पर्यटकों के लिए ऑफ़र:300 रुपए दो और बर्फ़ पर स्केटिंग का मज़ा लो
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पर्यटकों के लिए ऑफ़र:300 रुपए दो और बर्फ़ पर स्केटिंग का मज़ा लो
himachalNews

पर्यटकों के लिए ऑफ़र:300 रुपए दो और बर्फ़ पर स्केटिंग का मज़ा लो

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/12/19 at 3:01 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला:  अगर आप बर्फ का दीदार करने की चाह लेकर शिमला आ रहे हैं, लेकिन शिमला में आपको बर्फ देखने के लिए नहीं मिल रही है तो आपको उदास होने की जरुरत नहीं हैं। आप शिमला में बर्फ देख तो नहीं सकते लेकिन बर्फ पर स्केटिंग करने का लुत्फ़ जरुर उठा सकते है और वो भी मात्र 300 रुपए में। शिमला के लक्कड़ बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग के सेशन शुरू हो गए हैं। रिंक में जहां शहर के बच्चे स्केटिंग करने के लिए पहुंच रहे हैं तो वहीं जो लोग स्केटिंग का शौक रखते हैं वह भी रिंक में स्केटिंग करने का लुफ्त उठा रहे हैं।
इसी को देखते हुए स्केटिंग क्लब की ओर से शिमला में आने वाले पर्यटकों के लिए भी एक विशेष ऑफर चलाया गया हैं। पर्यटकों के लिए 300 रुपए में स्केटिंग का एक सेशन करवाया जा रहा हैं। इसमें क्लब की ओर से स्केट मुहैया करवाए जा रहे हैं। स्केटिंग सिखाने के लिए  कोच भी पर्यटकों के साथ रहेंगे। सुबह 8 बजे से रिंक में स्केटिंग शुरू की जाती है और दस बजे तक अभी फिलहाल स्केटिंग करवाई जा रही है। वहीं तापमान में कमी आने से शाम के समय के सेशन भी रिंक प्रबंधन दो दिन बाद शुरू करने जा रहा हैं। अभी फिलहाल सुबह के समय काफी बच्चों के साथ ही बजुर्ग व युवा कड़ाके की ठंड में स्केटिंग कर रहे हैं।
आइस स्केटिंग क्लब शिमला के सदस्य सुदीप महाजन ने बताया कि 14 दिसंबर से स्केटिंग का सेशन शुरू हो गया है। अब उम्मीद है कि आने वाले दिनों में दोनों ही समय के सेशन होंगे। इससे बेहतर स्केटिंग की उम्मीद दिख रही है, हालांकि ये पूरी तरह से मौसम पर ही निर्भर है। उन्होंने कहा कि यहां पर्यटकों के लिए एक सेशन के 300 रुपए की फीस तय की गई है। कोई भी पर्यटक यहां आ कर स्केटिंग कर सकता है। पर्यटकों को क्लब की ओर से ही स्केट्स भी दिए जा रहे हैं। अभी फिलहाल सुबह के ही सेशन हो रहे हैं और जल्द ही शाम को भी स्केटिंग शुरू की जाएगी।
साउथ ईस्ट एशिया का पहला सेमी नेचुरल आइस स्केटिंग रिंक
शिमला के लक्कड़ बाजार बस स्टैंड के पास स्थित स्केटिंग रिंक साउथ ईस्ट एशिया का पहला सेमी नेचुरल आइस स्केटिंग रिंक हैं। ब्रिटिशकाल से अब तक इस रिंक में प्राकृतिक तरीके से ही बर्फ जमाई जाती हैं।  जब तापमान में गिरावट आती है तो रिंक में पानी छिड़का जाता है, जिसे प्राकृतिक तरीके से जमने दिया जाता हैं और जब बर्फ की परत मैदान पर जमकर तैयार हो जाती है तो उस पर स्केटिंग की जाती हैं। यह रिंक सौ साल पुराना है और यहां नेताओं से लेकर अभिनेता तक स्केटिंग कर चुके हैं।
TAGGED: ice skating rink, offers, Shimla, Tourist
admin December 19, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रविवार के दिन मां चिंतपूर्णी के दरबार में लगी भक्तों की भीड़, 10 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Next Article जब राहुल गांधी ने शांडिल से कहा बताओ सरकार कैसे चलनी चाहिए, तब शांडिल ने दिया ये जवाब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?