By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गर्मी से निजात पाने के लिए पर्यटक कर रहे पहाड़ों का रुख,HPTDC के होटल में 90 फीसदी तक पहुंची ऑक्यूपेंसी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > गर्मी से निजात पाने के लिए पर्यटक कर रहे पहाड़ों का रुख,HPTDC के होटल में 90 फीसदी तक पहुंची ऑक्यूपेंसी
himachalNews

गर्मी से निजात पाने के लिए पर्यटक कर रहे पहाड़ों का रुख,HPTDC के होटल में 90 फीसदी तक पहुंची ऑक्यूपेंसी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/06/08 at 4:55 PM
Share

शिमला:संजु(TSN)-देश के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। मैदानी राज्यों के स्कूलों में गर्मियों की छुटियां होने के बाद हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से पैक हो गए हैं। शिमला, मनाली, कसौली, चायल, लाहौल स्पीति और किन्नौर सैलानियों से गुलजार हैं। वहीं विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। होटलों में ऑक्यूपेंसी 80 से 90 फीसदी तक चल रही है। शिमला के होटलों में वीकेंड के अलावा हफ्ते के अन्य दिनों में भी कमरों की बुकिंग में भारी बढ़ोतरी हुई है।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के होटलों में वीकेंड पर बुकिंग 90 फीसदी के करीब रह रही है।एचपीटीडीसी के होटलों का नवीकरण कर निजी होटलों की तर्ज पर बदलाव किए जा रहे है। इन सभी कार्यों की वजह से एचपीटीडीसी के होटलों की बुकिंग में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। एचपीटीडीसी के एमडी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विभाग के होटल्स में मई के अंत तक ओर जून में 70 से 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी चल रही है। वहीं वीकेंड के दिनों में यह ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी तक पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष प्रदेश में आपदा आने से पर्यटक पहाड़ों में आने से कतरा रहे थे लेकिन इस बार गर्मियों में काफी संख्या में लोग घूमने के लिए पहुंच रहे है। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी होने से अब लोगों हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए पहुंच रहे है। वहीं उन्होंने बताया कि देश के साथ साथ विदेशों से भी काफी संख्या में पर्यटक आ रहे है।

एचपीटीडीसी के एमडी डॉ. राजीव कुमार का कहना ये

वहीं बीते दिनों एचपीटीडीसी के एमडी डॉ. राजीव कुमार द्वारा कई जगह होटल्स का निरीक्षण भी किया गया था जिसे लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुत सारे ऐसे होटल्स है जहां पर कम खर्च करने पर पर्यटकों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवा सकते है जिसे लेकर ध्यान दिया गया है ताकि पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सके। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश के हमीरपुर और पालमपुर में होटल्स का नवीकरण किया जा रहा है जिसके लिए बजट का प्रावधान भी कर लिया गया है।

TAGGED: Shimla tourist season
Chandrika June 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नालागढ़ की चिकनी नदी में अ*वैध खनन से ग्रामीण परेशान…प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग
Next Article आईपीएस अधिकारी के प्रयासों से दिव्यांग पुलिस कर्मी को मिला साढ़े 22 लाख का क्लेम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?