By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आईपीएस अधिकारी के प्रयासों से दिव्यांग पुलिस कर्मी को मिला साढ़े 22 लाख का क्लेम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आईपीएस अधिकारी के प्रयासों से दिव्यांग पुलिस कर्मी को मिला साढ़े 22 लाख का क्लेम
himachalNews

आईपीएस अधिकारी के प्रयासों से दिव्यांग पुलिस कर्मी को मिला साढ़े 22 लाख का क्लेम

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/06/08 at 6:00 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-थर्ड बटालियन पंडोह के कमांडेंट आईपीएस अधिकारी भगत सिंह ठाकुर के प्रयासों से एक दिव्यांग पुलिस कर्मी को साढ़े 22 लाख का क्लेम मिल गया है। आईपीएस अधिकारी भगत सिंह ठाकुर ने इसमें पुलिस कर्मी की मदद की थी.कांस्टेबल कृष्ण लाल और उनकी धर्मपत्नी सुनीता ने क्लेम दिलाने के लिए कमांडेंट भगत सिंह ठाकुर, पुलिस विभाग और सहयोगी कर्मचारियों का आभार जताया है। इन्होंने कहा कि इस राशि से अब इन्हें भविष्य में अपने उपचार को सही ढंग से करवाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही भविष्य में आर्थिक तौर पर पड़ने वाली जिम्मेदारियों का निर्वहन भी वे कर पाएंगे।

प्रदेश में किसी दिव्यांग पुलिस कर्मी को क्लेम दिलाने का यह पहला मामला

दरअसल कुल्लू जिला के बंजार निवासी कृष्ण लाल 16 वर्षों तक सेना में सेवाएं देने के बाद मार्च 2020 में पुलिस विभाग में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुआ था और थर्ड बटालियन पंडोह में तैनात था। अप्रैल 2022 में कृष्ण लाल छुट्टी लेकर घर गया हुआ था और वहां गिरने के कारण रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आ गई। काफी उपचार करवाने के बाद भी वह ठीक नहीं हो सका और अब व्हील चेयर पर दूसरों के सहारे जीवन यापन करते हुए विभाग के लिए अपनी सेवाएं दे रहा है। कांस्टेबल कृष्ण लाल की दशा के बारे में जब कमांडेंट भगत सिंह ठाकुर को पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस विभाग की प्रीमियम फ्री लाइफ इंश्योरेंस कवर योजना के तहत सितंबर 2023 को क्लेम के लिए अप्लाई किया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ खुद वार्तालाप करके इस मामले में गंभीरता दिखाई और दिव्यांग हो चुके पुलिस कर्मी को साढ़े 22 लाख का क्लेम दिलाया। बीती 27 मई को यह राशि कर्मचारी के खाते में आ गई है। कमांडेंट भगत सिंह ठाकुर ने इस योजना के लिए पुलिस विभाग और क्लेम देने के लिए एसबीआई का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों में इस योजना के लेकर यह भ्रम है कि यह राशि सिर्फ मृत्यु पर ही मिलती है लेकिन दिव्यांगता पर भी इस राशि को देने का प्रावधान है। उन्होंने पुलिस विभाग के कर्मचारियों से ऐसी सभी योजनाओं की जानकारी स्वयं रखने और अपने परिजनों के साथ सांझा करने का अनुरोध किया है।

क्या है पुलिस विभाग की प्रीमियम फ्री लाइफ इंश्योरेंस कवर योजना

पुलिस विभाग की प्रीमियम फ्री लाइफ इंश्योरेंस कवर योजना के तहत चार प्रमुख बैंकों एसबीआई,पीएनबी,एक्सिस और एचडीएफसी बैंक के साथ पुलिस विभाग ने एमओयू साइन किए हैं। इन बैंकों में जिन पुलिस कर्मियों के सैलरी अकाउंट हैं उन्हें प्रीमियम फ्री लाइफ इंश्योरेंस कवर योजना का लाभ मिलता है। इसमें मृत्यु के उपरांत तो परिवार को राशि मिलती ही है लेकिन दिव्यांगता की स्थिति में भी क्लेम देने, बच्चों की पढ़ाई और बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद का प्रावधान भी है।आईपीएस अधिकारी भगत सिंह ठाकुर जब एसपी पुलिस वेल्फेयर थे तो उन्होंने अपने समय में ही प्रदेश भर में बैंकों के साथ एमओयू करके इस योजना को लागू करवाया था।बता दें कि पुलिस विभाग में इस योजना के तहत दिव्यांगता की स्थिति में क्लेम दिलाने का यह पहला मामला है।

TAGGED: Mandi disabled police personnel got a claim of Rs 22.5 lakhs
Chandrika June 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article गर्मी से निजात पाने के लिए पर्यटक कर रहे पहाड़ों का रुख,HPTDC के होटल में 90 फीसदी तक पहुंची ऑक्यूपेंसी
Next Article बॉलीवुड फिल्म निर्देशक ने की प्रेस वार्ता.. बोले मंडी में होगा प्रदेश का पहला हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म फेस्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?