नालागढ़:जगत सिंह (TSN)-नालागढ़-स्वारघाट नेशनल हाईवे 105 पर स्थित चिकनी नदी में अ*वैध खनन दिनदहाड़े ही दर्जनों वाहन लगाकर किया जा रहा है. हालांकि इस बारे में ग्रामीणों ने कई बार खनन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से कार्रवाई को लेकर मांग की लेकिन किसी ने भी अब तक यहां पर आकर खनन माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
वहीं अ*वैध खनन पर कार्रवाई न होने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में खास रोष देखा जा रहा है.स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार खनन विभाग को शिकायतें की जाती है लेकिन उसके बावजूद भी खनन विभाग से संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं आते, जिसके कारण यह माफिया बेखौफ तरीके खनन कर रहा है और प्रदेश की बेश कीमती खनन सामग्री को लूटने में लगा हुआ है.स्थानीय ग्रामीणों ने खनन विभाग को चेतावनी देकर कहा है कि अगर जल्द ही उन्होंने अवैध माइनिंग पर रोक नहीं लगाई तो वह ग्रामीण एकत्रित होकर खनन विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे.जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं सरकार की होगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस अ*वैध खनन की वजह से नदियों का जलस्तर काफी नीचे जा चुका है और जितने भी क्षेत्र के आसपास के बोरवेल लगाए हुए हैं उनमें भी पानी की किल्लत आनी शुरू हो चुकी है. लोगों का कहना है कि अगर यही आलम रहा तो वह आने वाले दिनों में पीने के पानी के लिए भी लोगों को दो-चार होना पड़ेगा और पर्यावरण को भी इस खनन की वजह से खासा नुकसान हो रहा है.
