मंडी:परी शर्मा- मंडी जिला में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई है। हार के बाद अब समीक्षा के लिए पार्टी के नेता संग कार्यकर्ता जुट चुके है। वही नाचन विधानसभा में कांग्रेस द्वारा हार पर समीक्षा बैठक बुलाई गई ,जिसमें जोरदार हंगामा हुआ। यंहा पर कार्यकर्ताओ में जमकर हाथ पाई हुई। महिलाओ व पुरूषो के बीच बहसबाजी भी हुई । इतना ही नही समीक्षा बैठक में लातघूंसे बरसे।
एक दूसरे पर हार का ठिकरा फोड़ने पर हुआ हंगामा
विधानसभा चुनाव में मंडी जिला से 9 सीटे कांग्रेस हारी है, करारी हार के बाद , हार के कारणों को लेकर आयोजित की गई समीक्षा बैठक झगड़े में बदल गई। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद शुक्रवार को म्याह माता मंदिर ख्योड़ में बुलाई गई नाचन कांग्रेस की समीक्षा बैठक में जोरदार हंगामा हुआ। हुआ यूं कि हार का मंथन कर रहे प्रत्याशी नरेश चौहान के समर्थक आपा खो बैठे और हार के लिए टिकट के दावेदारों को दोषी ठहराने लगे। बालहड़ी पंचायत के उपप्रधान गोबिंद राम ने माईक अपने हाथ लिया और हार के लिए पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव लाल सिंह कौषल सहित सभी अन्य टिकटार्थियों को सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराया । जिससे लाल सिंह कौषल के समर्थक भड़क गए और सभा स्थल से बाहर आ गए। लाल सिंह कौशल ने माहौल को शांत करने की कोशिश की, लेकिन नरेश चौहान के समर्थकों ने उनका गिरेवान पकड लिया । जिससे कार्यकर्ता आपे से बाहर हो गए और एक दूसरे पर जमकर लातघूंसे बरसाए। जिसके बाद सभा स्थल पर अफरा तफरी मच गई और कार्यकर्ता बिना समीक्षा किए अपने अपने नेताओं के संग चलते बने।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव बोले, बड़े परिवार में होती रहती है नोकझोंक
वही प्रदेश महासचिव लाल सिंह कौशल ने कहा कि कुछ शरारती लोगों ने बैठक का माहौल जानबूझकर बिगाडने की कोशिश की है ,जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होने कहा कि कांग्रेस कुछ शरारती तत्व नाचन के है ,जो नाचन का भला नही चाहते है उन लोगो ने अनाप शनाप बयानबाजी की, जिससे कार्यकर्ताओ में रोष पैदा हुआ। लाल कौशल ने कहा कि कांग्रेस का परिवार बड़ा है और नोक झोंक तो होती ही है। उन्होने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हताश और निराश होने की आवश्यकता नही क्योकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और सभी विकास कार्य करवाए जाएगें । बालहड़ी पंचायत के उपप्रधान गोबिंद राम ने कहा कि अगर व्यक्ति किसी को कुछ सुनाने की क्षमता रखता है ,उसे भी खूद सुनने की क्षमता रखनी चाहिए। तभी आदमी परिपक्व होता है। अगर राजनीति कुश्ती लड़ने से जीती जाती तो आज सभी एमएलए और मंत्री होते।
नाचन विधानसभा क्षेत्र की ओर दिया जाए ध्यान
कांग्रेस कार्यकर्ता जागृति राणा ने कहा कि नाचन से कांग्रेस लगातार तीसरी बार हारी है । लोगों को लगा था कि इस बार नाचन कांग्रेस कुछ करेगी लेकिन ऐसा नही हुआ। चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बहुत कमियां रही। उन्होने कहा कि समीक्षा बैठक में सभी बात रख सकते है लेकिन बैठक में जो हुआ वो नही होना चाहिए था। उन्होने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षा से आग्रह किया है कि वे नाचन विधानसभा क्षेत्र की ओर ज्यादा ध्यान दिया जाए ताकि यंहा कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट चल सके।
