By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल आने से न डरें पर्यटक.. मानसून को लेकर पूरी तैयारी: CM सुक्खू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल आने से न डरें पर्यटक.. मानसून को लेकर पूरी तैयारी: CM सुक्खू
himachalpolitical

हिमाचल आने से न डरें पर्यटक.. मानसून को लेकर पूरी तैयारी: CM सुक्खू

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/06/25 at 3:07 PM
Share

Shimla, Sanju-हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय हो चुका है और प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते पर्यटकों की आमद में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बयान जारी करते हुए देशभर के पर्यटकों से हिमाचल आने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मानसून को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। अधिकारियों के साथ बैठकें हो चुकी हैं और सभी विभाग अलर्ट पर हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में जब भारी बारिश के चलते नुकसान हुआ था,उस समय भी हजारों पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया था।मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से अपील की कि वे नदी-नालों से दूरी बनाए रखें और शहरों में पर्यटन का लुत्फ उठाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता पर्यटकों की सुरक्षा है और मानसून का आनंद लेने के लिए हिमाचल एक सुरक्षित स्थान है।

भाजपा पर सियासी हमला, ‘संविधान हत्या दिवस’ को बताया ढकोसला

मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा द्वारा मनाए जा रहे ‘संविधान हत्या दिवस’ पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की स्थापना कांग्रेस पार्टी ने की थी और आज वही लोग जो संविधान को तोड़ते हैं, वे इसके नाम पर राजनीति कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा जिस संविधान के दम पर सत्ता में आई है, आज वही उसे खत्म करने की बात कर रही है। कांग्रेस ने संविधान को ज़िंदा रखा है और आगे भी इसकी रक्षा करती रहेगी।

प्रतिभा सिंह पर भरोसा कायम, सुक्खू ने किया अध्यक्ष पद पर बने रहने का समर्थन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रतिभा सिंह के समर्थन में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह ने अपने कार्यकाल में अच्छा काम किया है और यदि पार्टी उन्हें फिर से अध्यक्ष बनाती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

TAGGED: Shimla CM Sukhwinder singh sukhu
Chandrika June 25, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना बनी बच्चों की शिक्षा की मजबूत आधारशिला
Next Article IGMC कैंसर अस्पताल में दवाओं का संकट: कीमोथेरेपी के लिए मरीज बेहाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज

Ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Ago

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?