सुभाष ठाकुर, बिलासपुर – व्यापार मंडल बिलासपुर ने नगर के टूरिज्म होटल में प्रेस कान्फ्रेस कर व्यापारियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। व्यापार मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने व्यापारियों को 2 लाख रुपए का बीमा देने का ऐलान किया है इससे पहले व्यपारियों को मात्र 1 लाख रुपए का बीमा किया जाता था , लेकिन अब उसे बढ़ाकर 2 लाख किया गया है। उन्होंने बिलासपुर शहर के व्यापारियों से आग्रह किया है कि व्यापार मंडल द्वारा जारी दस्तावेजों को पूरा करके इसकी सुविधा को ले सकता है
पत्रकार वार्ता करते हुए अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि व्यापारियों के लिए प्रदेश सरकार कोई बेहतर योजना तैयार करें। उन्होंने मांग उठाई है कि व्यापारियों के लिए प्रदेश सरकार एक आयोग का गठन करें , ताकि व्यापारियों के लिए अलग से नियम बनाए जा सके। उन्होंने बताया कि व्यापारी वर्ग करोड़ों अरबों रुपए सरकार को देती है। लेकिन सरकार की ओर से उनके लिए कोई भी बेहतर योजना अभी तक तैयार नहीं की गई है। उन्होंने कहा है कि इस संदर्भ में वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी मिलेंगे ओर अपनी मांग को उठाएंगे । इस मौके पर व्यापार मंडल के उपप्रधान तरुण ताडू, महासचिव सुरेंद्र गुप्ता, शेलंद्र बक्शी मेंबर, अर्पण संत प्रेस सचिव व दीपक शर्मा मौजूद रहे।
व्यापार मंडल बिलासपुर ने नगर के टूरिज्म होटल में प्रेस कान्फ्रेस कर व्यापारियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। व्यापार मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने व्यापारियों को 2 लाख रुपए का बीमा देने का ऐलान किया है इससे पहले व्यपारियों को मात्र 1 लाख रुपए का बीमा किया जाता था , लेकिन अब उसे बढ़ाकर 2 लाख किया गया है। उन्होंने बिलासपुर शहर के व्यापारियों से आग्रह किया है कि व्यापार मंडल द्वारा जारी दस्तावेजों को पूरा करके इसकी सुविधा को ले सकता है