By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस शासित प्रदेशों में कितनों को मिला रोजगार, मुख्यमंत्री दें जवाब: अनुराग ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस शासित प्रदेशों में कितनों को मिला रोजगार, मुख्यमंत्री दें जवाब: अनुराग ठाकुर
himachalpolitical

कांग्रेस शासित प्रदेशों में कितनों को मिला रोजगार, मुख्यमंत्री दें जवाब: अनुराग ठाकुर

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/11/13 at 11:26 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस ओर भाजपा आमने सामने आ गई हैं। एक ओर जहां कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे की ओर से महंगाई को लेकर भाजपा पर बयान बाजी की जा रही हैं तो वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी कांग्रेस पर सवाल उठाते नज़र आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बेरोजगारी पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष को जवाब खुद देना चाहिए कि उनकी पार्टी की राज्यस्थान व छत्तीसगढ़ में सरकारों ने कितने रोजगार लोगों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं के उत्थान व रोजगार बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं चलाई हैं जिनका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा हैं।
हमीरपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय के निर्माण अधीन भवन का निरीक्षण किया और भाजपा नेताओं को विभिन्न दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा,महामंत्री राकेश ठाकुर,अजय रिंटू, प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी व पैनलिस्ट अंकुश दत्त शर्मा सहित जिला भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।
पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी सरकारों से पूछना चाहिए कि बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर सत्ता में आई सरकार ने कितने बेरोजगारों को भत्ता दिया और कितने युवाओं को रोजगार देने का काम किया। उन्होंने कहा कि मात्र बेरोजगारों को छलने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनावों के समय आम जनता को छलने के लिए गारंटीयां देने का काम कर रही है और चुनावों के बाद सब भूल जाती हैं ।
अनुराग ठाकुर ने हिमाचल सरकार को भी घेरते हुए कहा कि हिमाचल की जनता को जो 10 गारंटी कांग्रेस पार्टी ने दी थी उन्हें आज तक सरकार ने पूरा नहीं किया हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बागवान परेशान हैं, महिलाओं को 15 सौ रुपये मिलने का इंतजार है और ग्रामीण लोग आज भी गोबर व दूध पर किए वायदे को पूरा करने की आस में बैठे हैं ।
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए आप जिम्मेवार
केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के झूठ व असफल नीतियों के चलते दिल्ली की आम जनता को प्रदूषण की मार झेलने पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से लगाए गए स्मोक मीटर के न चलने के कारण स्थिति और खराब हुई हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस स्मोक मीटर के न चलने में भी बड़ा घोटाला हुआ है और अगर दिल्ली में आम जनता का स्वास्थ्य की जांच की जाए तो काफी गंभीर परिणाम भी सामने देखने को मिल सकते हैं । उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री शराब घोटाले सहित अन्य घोटाले करने में व्यस्त रहे और उन्हें दिल्ली की जनता की परवाह नहीं की ।
अयोध्या में विश्व रिकॉर्ड बनने पर दी बधाई
केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने पर बधाई देते हुए कहा कि आज दीपोउत्सव की चर्चा पूरे विश्व में हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या का दृश्य सबको मंत्र मुग्ध करने वाला था और हर कोई इस क्षण को देखना चाहता हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और जो दीपावली पर 25 लाख से ज्यादा दीपों को प्रज्वलित करने के विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया है उसके लिए राम भक्त और सरकार बधाई की पात्र हैं।
TAGGED: answer, Anurag Thakur, congress, Employment, ruled, Shimla, states
admin November 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आभा आईडी के तहत तैयार होगा अपना स्वास्थ्य खाता…जिला सोलन में 60% लोगों की बनी आईडी
Next Article सर्दियों की चुनौतियों के लिए जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति पूरी तरह तैयार,जानिए कैसे हैं इंतेजाम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?