सोलन/योगेश शर्मा: कालका-शिमला एनएच 5 पर उदय विहार के पास शनिवार को एक ट्रक और ऑल्टो कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे दोनों गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल घटना में किसी भी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। वही मौके पर पहुंची पुलिस भी जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार ट्रक और ऑल्टो कार एक ही दिशा में सोलन से चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे। ऐसे में ओवरटेक करते समय ऑल्टो कार की टक्कर ट्रक से हो गई। जिसमें कार को एक साइड खासा नुकसान पहुंचा है। ट्रक आईटीबीपी के जवानों का कुछ सामान लेकर चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था, जिसके पीछे से एक ऑल्टो कार चली हुई थी। कार चालक भी सुरक्षित है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है।
