बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- देर शाम स्वारघाट के समीप पंजपीरी नामक स्थान पर एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने से ट्रक देखते देखते जल कर राख हो गया । गनीमत ये रही कि ट्रक ड्राइवर बाल बाल बच गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ट्रक दाडलाघाट से सीमेंट लोड करके होशियारपुर पंजाब जा रहा था । आग लगने के कारणो का अभी पता नहीं चला है। अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग बूजाने में लगी थी। स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कारवाई कर रही है। इस दौरान सडक की दोनो और वाहनो का जाम लग गया और पुलिस ने जाम को खूलवाया ।
