By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जो काम चल रहे उन्हें बंद करने का कार्य छोड़ सरकार अब शुरू करे अपना काम: जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जो काम चल रहे उन्हें बंद करने का कार्य छोड़ सरकार अब शुरू करे अपना काम: जयराम ठाकुर
himachalpolitical

जो काम चल रहे उन्हें बंद करने का कार्य छोड़ सरकार अब शुरू करे अपना काम: जयराम ठाकुर

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/03/03 at 5:04 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने पूर्व  की भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोले गए संस्थानों को डिनोटिफाइ करने का फ़ैसला लिया हैं। भाजपा कांग्रेस के इस फ़ैसले का लगातार विरोध जता रही हैं। संस्थानों को डिनोटिफाई किए जाने को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना मोर्चा भी खो दिया हैं। ऐसे में अब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से प्रदेश सरकार को खोले गए संस्थानों को बंद करने के बजाए अपना काम शुरू करने की सलाह दी हैं।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब सरकार को काम करना शुरू करना चाहिए,चले कामों को बंद करने का काम इस सरकार को अब बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने आज स्वयं टेलीफोन से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की है और उनसे जिस प्रकार से पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस सरकारी संस्थान बंद कर रही हैं इसके बारे में विस्तृत रूप से चर्चा भी की हैं। आज हिमाचल प्रदेश में 20 कॉलेजों को बंद कर दिया गया हैं यह निराशाजनक हैं। इसमें मेरे क्षेत्र का छतरी कॉलेज भी शामिल हैं। इस कॉलेज का भवन निर्माण हो चुका हैं। शिलान्यास भी कर दिया गया हैं, बजट का प्रावधान भी पूर्ण हैं। एएनडीएस का काम पूरा हो चुका हैं और जमीन भी दे दी गई हैं। यह कॉलेज 1 साल से चल रहा था और इसमें 60 बच्चे पढ़ भी रहे थे तब भी संस्थान को बंद कर दिया गया जो गलत हैं।
उन्होंने कहा कि मैने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि अपने निर्णय का रिव्यु करें और मैं आशा करता हूं कि जल्द ही यह सरकार ऐसे लिए गए निर्णयों का रिव्यु करेगी। पर जनता में इन जनविरोधी फैसलों पर बहुत रोष हैं। यह सभी कार्यालय जनता की मांग पर खोले गए थे और जनता की भावनाओं का अनादर करना ठीक नहीं हैं। अगर जनता को लगता है कि यह निर्णय गलत हैं तो लोग अपना रास्ता खुद ढूंढ लेंगे और कोर्ट भी जाएंगे यह निश्चित हैं। पूरे प्रदेश में हर विधानसभा में निराशा का माहौल कांग्रेस के इस फ़ैसले से बन गया हैं।
पहले तीन महीने में होती थी एक कैबिनेट अब तीसरे दिन हो रहा आयोजन
वहीं नेता प्रतिपक्ष ने तीसरे दिन कैबिनेट आयोजन को लेकर कहा कि पहले 3 महीने में एक कैबिनेट हुआ करती थी अब हर दूसरे दिन कैबिनेट हो रही हैं। पर मैं आशा करता हूं कि कैबिनेट में जनता को परेशान करने वाले निर्णय नहीं लिए जाएंगे, जनहित के कार्यों पर इन कैबिनेट के फैसलों पर ध्यान केंद्रित होना चाहिए।
TAGGED: Government, Jairam Thakur, Leaving, ongoing, Shimla, start, task, work
admin March 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article स्वारघाट में जला ट्रक , बाल बाल बचा ड्राइवर
Next Article ऊना में सांसद खेल महाकुंभ का आगाज, 400 खिलाड़ी ले रहे भाग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 66 यूनिट रक्त संग्रहित

Ago

बल्देयां जिला परिषद वार्ड-18 से कांग्रेस प्रत्याशी बने ओम प्रकाश, समर्थकों संग भरा नामांकन

Ago

ऊना में जिला परिषद चुनावी सरगर्मियां तेज, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?