बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – किराए को लेकर अदाणी समूह से ट्रक आपरेटरों का चल रहा विवाद 55 दिन बाद भी हल नहीं हो पाया है।अदाणी समूह से दो बार आमने-सामने वार्ता करने के बाद भी अदाणी समूह किराया दर को बढ़ाने को राजी नहीं हुआ है। इसके चलते बीडीटीएस और एक्स सर्विसमैन यूनियन के आपरेटरों ने पुकारा हाल में अदाणी समूह के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की।
अडानी ग्रुप पहले फैक्ट्री खोले आगामी फैसले बाद में होते रहेंगे
आपरेटरों ने कहा कि अडानी ग्रुप पहले फैक्ट्री खोले आगामी फैसले बाद में होते रहेंगे अन्यथा परिस्थितियां गंभीर हो जाएंगी । अदानी ग्रुप की तानाशाही और ऑपरेटरों के हितों की अनदेखी ज्यादा दिन तक सहन नहीं की जा सकती है। ऑपरेटरों के हकों की लड़ाई निर्णायक रूप से लड़ी जाएगी।जितना किराया कम करना था, वो कम कर चुके हैं। अब न किराया कम होगा, न ही कोई अन्य शर्त मानी जाएगी । अडानी ग्रुप अभी भी साढ़े छः और साढ़े आठ से ऊपर रेट पर अड़ा हुआ है। उन्होंनेे कहा कि ट्रक ऑपरेटरों को साढ़े छः और साढ़े आठ रुपए का सीमेंट ढुलाई भाड़ा मान्य नहीं होगा । इसके अलावा 400 गाड़ियां हिमाचल व 300 गाड़ियां कॉलिंकर ढुलाई के लिए कह रहा है ढुलाई से में वर्तमान में सीमेंट ढुलाई भाड़ा 11. 41 % और उसके ऊपर सालाना हाइक 3 .97 % व डीजल हाईक सहित जो 12 .0 4 % प्रति किलोमीटर प्रति टन के हिसाब से रेट बनता है ।
सीएम से मिले आश्वासन के बाद अब इंतजार
ऑपरेटरों ने कहा कि वीरवार तक के लिए वे सीएम के कहने से कम रेट के लिए राजी हो गए है। यदि फैसला सही नहीं आता तो फिर अदाणी समूह से उसी की भाषा में बात की जाएगी और 12 रुपये 4 पैसे रेट से कम पर बात नहीं होगी।.जहां धरने के बीच अदाणी समूह से वार्ता के लिए दोबारा फोन आने के कारण आगामी रणनीति तय नहीं हो पाई , वहीं आज बीडीटीएस परिसर में हुए धरना प्रदर्शन के दौरान अडानी समूह के बरमाणा स्थित एसीसी सीमेंट प्रबंधन को शिमला सुखु सरकार के दरबार में तत्काल बुलावा आया। सरकार के साथ इस तत्काल होने वाली बैठक के चलते सभा ने ऑपरेटरों के समक्ष दोपहर तीन बजे के बाद धरने को विराम दिया। उन्होंने कहा यदि वीरवार सुबह तक विवाद हल नहीं हुआ तो निर्णायक लड़ाई शुरू की जाएगी।बीडीटीएस कार्यकारिणी ऑपरेटरों के हित को देखते हुए इस विवाद को शांत तरीके से सुलझाने का प्रयास कर रही है।सीएम के साथ हुईं बैठकों में मिले आश्वासन के बाद ही इंतजार किया जा रहा है।
