By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कर्नाटका ड्रैगन बोर्ड चैंपियनशिप के लिए हिमाचल के ड्रैगंस तैयार, ट्रायल के बाद होगा प्रशिक्षण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कर्नाटका ड्रैगन बोर्ड चैंपियनशिप के लिए हिमाचल के ड्रैगंस तैयार, ट्रायल के बाद होगा प्रशिक्षण
himachalNews

कर्नाटका ड्रैगन बोर्ड चैंपियनशिप के लिए हिमाचल के ड्रैगंस तैयार, ट्रायल के बाद होगा प्रशिक्षण

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/02/08 at 11:13 PM
Share

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – कर्नाटका राज्य में आगामी 19 से 21 फरवरी तक होने वाली राष्ट्रीय ड्रैगन चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश के ड्रैगंस को तैयार कर लिया गया है बिलासपुर की गोविंद सागर झील में आज ट्रायल के बाद हिमाचल की टीम तैयार की गई जो कि जल्द ही यहां से कर्नाटक के लिए रवाना होगी। टीम को गोविंद सागर झील में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है जिससे कि वह राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल के लिए मेडल हासिल कर सके। हिमाचल प्रदेश की टीम में राज्य भर के 12 जिलों से करीब 30 प्रशिक्षित खिलाड़ियों को शामिल किया गया है और उन्हें ड्रैगन बोट के विभिन्न गुर भी सिखाए गए हैं।

इस अवसर पर हिमाचल काइकिंग कानोइंग संघ के राज्य महासचिव पदम सिंह गुलेरिया विशेष तौर पर उपस्थित रहे ।उनके साथ बिलासपुर जिला एसोसिएशन के सदस्य भी गोविंद सागर झील के किनारे ट्रायल के दौरान मौजूद रहे।
राज्य महासचिव पदम सिंह गुलेरिया ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की टीम को ट्रायल के बाद तैयार किया गया है और इन्हें अगले कुछ दिनों गोविंदसागर झील में तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि सभी बच्चे अपना बेहतर प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर कर सकें। उन्होंने कहा की बिलासपुर जिला की गोबिंदसागर झील में आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी जिससे बिलासपुर में टूरिज्म को बल मिलेगा।उन्होंने हिमाचल प्रदेश की टीम को अपनी शुभकामनाएं दी। वही बिलासपुर काईकिंग एंड कनोइंग संघ के जिला प्रधान कमल गौतम ने भी हिमाचल प्रदेश की टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा सभी खिलाड़ियों ने इससे पहले भी अपना बेहतर प्रदर्शन किया है और उन्हें उम्मीद है कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यह सभी अपना बेहतर प्रदर्शन करके हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर बिलासपुर एसोसिएशन के अन्य सदस्यों सहित वाटर स्पोर्ट्स ट्रेनर मौजूद रहे।

TAGGED: Bilaspur dragon board
Chandrika February 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ट्रक आपरेटरों ने अदाणी समूह के विरूद्ध जमकर की नारेबाजी
Next Article गद्दी यूनियन के चुनावों को एचपीसीसी के प्रदेश महासचिव ने दिया अवैध करार,उठाए सवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?