बिलासपुर :सुभाष ठाकुर- बिलासपुर शहर में उस समय जोरदार हंगामा हो गया , जब ट्रक ऑपरेटरों ने अडानी के ACC सीमेंट ट्रक रोक दिए। ट्रक रोकने के बाद ऑपरेटरों ने ट्रक में रखे सीमेंट के बैग सड़क पर फेंक दिए । इसी के साथ एका एक ऑपरेटरों ने तीन सीमेंट ट्रक रोक दिए और ट्रकों को आगे जाने से रोक दिया गया ।
सीमेंट फैक्ट्री बंद होने के विरोध में निकाली विरोध रैली
बता दे कि बिलासपुर शहर में शुक्रवार को BDTS ऑपरेटर बरमाना सीमेंट फैक्ट्री बंद होने के विरोध में शहर में विरोध रैली निकाल रहे थे। नगर के लक्ष्मी नारायण से होते हुए कॉलेज चौक से उपायुक्त कार्यालय तक ट्रक ऑपरेटरों ने अपनी विरोध रैली निकाली और शहीद स्मारक के पास अडानी का पुतला जलाया गया । उसके बाद उपायुक्त प्रांगण तक नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया।
दर्जनों पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे
बता दे बाहरी राज्यों से अडानी के ट्रक सीमेंट को लेकर आ रहे थे , जिसका ऑपरेटरों ने कड़ा विरोध किया और मौके पर ही सीमेंट ट्रक रोककर ट्रक को आगे नहीं जाने दिया। जिसके बाद माहौल इस तरह से तनावपूर्ण हो गया कि ऑपरेटर यह सब देखकर भड़क गए, जिसके बाद यहां पर तीन ट्रक रोककर जोरदार हंगामा और रोड जाम किया गया। माहौल इतना खराब हो गया कि मौके पर बिलासपुर पुलिस की टीम भी रवाना हो गई। दर्जनों पुलिस के जवान मौके पर पहुंचकर सारे मामले को शांत किया और ट्रक ऑपरेटरों को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने के लिए आग्रह किया गया। वंही ट्रक ऑपरेटरों ने उपायुक्त से बैठक की ओर मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया वंही ट्रक ऑपरेटरों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही उनकी मांगों को नही माना गया तो इससे बड़ा उग्र आंदोलन किया जायेगा ।
