सुभाष ठाकुर, बिलासपुर: प्रदेश में बंद पड़े एसीसी ओर अंबुजा सीमेंट प्लांट को लेकर ट्रक ऑपरेटर्स का विरोध लगातार जारी हैं। जब से सीमेंट प्लांट बंद हुए है तब से ट्रक ऑपरेटर्स इसके विरोध में अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं गुरुवार को भी जिला बिलासपुर और जिला सोलन के हजारों ट्रक ऑपरेटर सीमेंट प्लांट मालिकों की मनमानी के विरोध में सड़कों पर उतरे। उन्होंने 12 किलोमीटर तक कि एक रोष रैली निकाली जिसकी शुरुवात नौणी से की गई।
यह रैली नौणी से मंडी, मानवा लखनपुर होते हुए बिलासपुर उपायुक्त कार्यालय तक जाएगी। वहां पर अपनी मांगों को लेकर ट्रक ऑपरेटर्स ने उपायुक्त बिलासपुर के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा हैं।
इस आंदोलन के बारे में बीडीटीएस यूनियन के प्रधान व दाड़लाघाट यूनियन के प्रधान ने बताया कि अभी यह आंदोलन सोलन व बिलासपुर ज़िला में किया जा रहा हैं। अगर फिर भी कोई समाधान नहीं होता है तो यह आंदोलन पूरे हिमाचल ने किया जाएगा ।
ट्रक ऑपरेटरों ने बताया कि आज 35 दिन फैक्ट्री बंद हुए हो गए हैं, जिससे अब उन्हें अपने बच्चों का पालन पोषण करना भी मुश्किल हो गया हैं। बच्चों की स्कूल फीस देने में वह असमर्थ हो गए हैं। हालात यही रही र तो उन्हें रोटी के भी लाले पड़ने की नौबत आ जाएगी। उन्होंने सरकार के समक्ष यह गुहार लगाई है कि सरकार इस मसले पर जल्द से जल्द कोई समाधान निकालें जिससे कि ट्रक ऑपरेटर्स की समस्या भी सुलझ सके।
