राहुल चावला,धर्मशाला: नगर निगम धर्मशाला कार्यालय के बाहर सड़क पर माहौल उस समय तनाव पूर्ण हो गया जब ठेकेदारों के दो गुट आपस में भि+ड़ गए। इस दौरान काफी हं+गामा हुआ ओर लोग एकत्रित हो गए। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की। आपसी मामला होने की बात कहते हुए दोनों पक्षों ने कोई मामला दर्ज नहीं करवाया।
जानकारी के अनुसार टेंडर को लेकर सारा विवाद हुआ ओर टेंडर डालने वाले दो पक्ष आपस में भि+ड़ गए। मामले को लेकर जानकारी देते हुए धर्मशाला नगर निगम के मेयर ओंकार सिंह नेहरिया ने बताया की पहली बार इस तरह की घटना देखने को मिली है जिसमें दो गुट आपस में ल+ड़े हैं।
उन्होंने बताया की यह दोनो गुट कांग्रेस के हैं। उन्होंने बताय की बीजेपी सरकार के समय इस तरह की घटना सामने निकलकर नहीं आई । इस तरह की घटना के बाद नगर निगम धर्मशाला के कमिश्नर को आदेश दिए गए है अगर इस प्रकार से कोई व्यक्ति यहां पर दिखाई देता है तो उसपर प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि इस घटना की मैं घोर निंदा करता हूं साथ ही पुलिस प्रशासन से भी यह अपील करता हूं की इस तरह की घटनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता हैं और ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने बताया की ऑनलाइन पार्किंग टेंडरो को लेकर दोनों गुटों में झ+ड़प हुई थी। इस बार इन टेंडरो की प्रकिया ऑनलाइन रखी गई हैं।
