Bilaspur, Subhash-:थाना सदर पुलिस टीम ने मंडी भराड़ी क्षेत्र में की गई नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो युवकों से 12 ग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल नंबर PB43F-6858 को रोका गया, जिस पर दो युवक सवार थे।
पकड़े गए युवकों की पहचान आशू, पुत्र मोती राम, निवासी वार्ड नंबर 2, मुंडी खरड़, बंगाला बस्ती, खरड़ (जिला एसएएस नगर, मोहाली) उम्र 22 वर्ष, तथा साहिल, पुत्र रमेश कुमार, निवासी देहा कॉलोनी, राम नगर (अंबाला सिटी), उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है।तलाशी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल की टूल किट से 12 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ND&PS Act की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
