Una, Rakesh-:दुनिया भर में नववर्ष के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश पुलिस भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। जिला ऊना में नववर्ष से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस के अधिकारी सड़कों पर उतर आए हैं।अंधेरा होते ही एडिशनल एसपी ऊना संजीव भाटिया अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नाके लगाए गए हैं और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।
पुलिस द्वारा सभी थाना प्रभारियों और अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटा जा सके। पुलिस का उद्देश्य है कि लोग नए साल का स्वागत शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में कर सकें।
संजीव भाटिया, एडिशनल एसपी, ऊना
“नववर्ष के आगमन को देखते हुए जिले के सभी संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद हैं। हम स्वयं भी टीम के साथ लगातार गश्त कर रहे हैं और आम जनता से अपील है कि पुलिस का सहयोग करें और नया साल शांति और सौहार्द के साथ मनाएं।”
