संजीव महाजन,नूरपुर: आयुष्मान भव: पखवाड़ा अभियान के तहत नूरपूर सिविल अस्पताल में एक दिन का स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा से विशेषज्ञ ,शाहपुर सिविल अस्पताल से विशेषज्ञ ओर नूरपूर सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने लोगों को सुविधाएं दी। शिविर में सैंकड़ों की संख्या में अलग-अलग जगहों से लोग जांच करवाने पहुंचे ।
एमएस नीरजा गुप्ता ने कहा कि आयुष्मान भव अभियान के तहत बुधवार को नूरपुर में जांच शिविर लगाया गया है जिसमें सभी विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हमारे नूरपुर अस्पताल में मेडिसिन, सर्जरी, आई,आर्थो स्पेशलिस्ट यहीं के है और टांडा मेडिकल कॉलेज मनोरोग विशेषज्ञ, स्किन, प्रसूति विशेषज्ञ, शाहपुर से शिशु विशेषज्ञ इस मेले में सेवाएं दे रहे हैं ।
इसी मेले के दौरान महिलाओं की नसबंदी के ऑपरेशन भी किए जा रहे। भविष्य जब भी विभाग की ओर से इस तरह के कार्यक्रम के बारे में कहा जाएगा तो इसी तरह फिर जांच।
