संजु चौधरी, शिमला(TSN): नियमतिकरण की मांग को लेकर एसएमसी शिक्षक प्रदेश सचिवालय के बाहर दो दिनों से धरने पर डटे हुए हैं। बुधवार देर शाम शिक्षकों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने कैबिनेट सब कमेटी का किया हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह सहित पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह इस कमेटी में शामिल रहेंगे। यह कमेटी एसएमसी की ओर से दी जाने वाली सिफारिशों अध्ययन करेगी और इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह एसएमसी शिक्षकों से मिले उनके लिए जल्द कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह काफी लंबे समय से दूर दराज क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें वेतन भी काफी कम मिलता हैं। वर्तमान सरकार ने आते ही उनके वेतन में दो हजार रुपये का इजाफा किया गया हैं, जबकि पूर्व की भाजपा सरकार ने पांच वर्षों में मात्र 1500 बढ़ाए थे।
उन्होंने कहा कि इनकी समस्याओं को सुनने के लिए कैबिनेट सब कमेटी बनाई है और किस आधार पर इनकी समस्याओं का निपटारा किया जाएगा वह तालाशने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यह देखना पड़ेगा कि किस प्रकार इनका नियमतिकरण किया जाए या कुछ और नीति अपनानी हैं। उन्होंने कहा कि कुछ शिक्षक 6 वर्षों में रेगुलर हो गए है कुछ 12 वर्षों से एसडीएम के माध्यम से पढ़ा रहे हैं,इसलिए जो भी इनके लिए उचित होगा वह किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को सुरक्षा देने में सक्षम हैं सरकार
वहीं धर्मशाला में खालिस्तान के नारे लिखने व पन्नू की धमकी पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो ध्यान अपनी और अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए ऐसा करते हैं। यह मामला वैसे भारत सरकार का है बावजूद इसके हमारी सरकार अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को पूरी सुरक्षा देने में सक्षम हैं। इससे पहले भी इस प्रकार की धमकियां आई थी।
