सोलन : योगेश शर्मा – जिला सोलन में चार चरणों में 100 दिनों तक आयुष्मान भव कार्यक्रम चलने वाला है । जिसमें रक्तदान महादान,ऑर्गन डोनेशन शपथ कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, आयुष्मान भव के लिए पीएससी लेवल तक कैंपेन आयोजित किए जाएंगे। इसमें आयुष्मान आपके द्वार, आयुष्मान हेल्थ मेला, आयुष्मान सभा, स्वच्छता अभियान और विभिन्न तरह की कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
डीसी कार्यालय सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सीएमओ सोलन डॉ राजन उप्पल ने बताया कि आयुष्मान भव एक राष्ट्रीय स्तर पर चलने वाला कार्यक्रम है । इसके माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अभियान के तहत गरीब के साथ-साथ मध्यम वर्ग के लोगों का मुफ्त इलाज किया जाएगा, वहीं पात्र लोगों के तुरंत कार्ड बनाए जाएंगे। वहीं जिले के हर मेडिकल कॉलेज अस्पतालों और ब्लॉकों में कैंप लगाए जाएंगे सीएमओ सोलन डॉ राजन उप्पल ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत आयुष्मान आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें आशा वर्कर और हेल्थ वर्कर घर-घर जाकर बीपी शुगर और लेप्रोसी जैसी बीमारियों का पता लगाएंगे।
वहीं आयुष्मान हेल्थ मेला हर शनिवार को आयोजित किया जाएगा वहीं आयुष्मान सभा का आयोजन 2 अक्टूबर को लोकल बॉडीज जो कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में है वहां पर आयोजित किया जाएगा इसी के साथ स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए भी कार्यक्रम आयोजित होगा।
सीएमओ डॉ राजन उप्पल ने कहा कि कार्यक्रम में आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे जो लोग इससे छूट चुके हैं उन्हें यह सुविधा दी जाएगी ।वहीं इस दौरान ब्लड डोनेशन कैंप अंगदान जागरूकता अभियान और इनफेक्शन कंट्रोल एक्टिविटी के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा । उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस अभियान के तहत वे लोग आगे आए और इसका लाभ उठाएं।
