नाहन :देवेंद्र कुमार ( TSN) – भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा नाहन में राजभाषा हिंदी दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में जिला भर से शैक्षिक संस्थानों के छात्रों ने हिस्सा लिया ।
मीडिया से बात करते हुए जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी ने बताया कि हिंदी दिवस पर विभाग द्वारा हर वर्ष विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और उसी कड़ी में आज इस जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जिला के सभी शिक्षा खण्डों से करीब 300 छात्र हिस्सा ले रहे और उनके लिए यहां भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।उन्होंने कहा की राज भाषा हिंदी भाषा को बढ़ावा देने की मकसद से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भाषा एवम संस्कृति विभाग द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाते है।
