चिंतपूर्णी:विकास शर्मा(TSN)-केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बुधवार को मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने के लिए मां के दरबार पहुंचे।इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी जमकर ह*मला किया.
मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने पहुंचे अनुराग ठाकुर ने विधिवत पूजा की.मीडिया से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां के बारे में गिनाया तो वहीं प्रदेश सरकार पर भी जमकर ह*मला किया.एक सवाल जिसमें कांग्रेस का कहना है कि वह महिलाओं को ₹1500 देना चाहती है और बीजेपी उस पर रोक लगा रही है इस पर अनुराग ठाकुर ने कहा की पूर्ण बहुमत की सरकार होते हुए भी प्रदेश सरकार की मंशा ही नहीं है कि महिलाओं को सम्मान अधिकार दे.जबकि भाजपा की मोदी सरकार ने न केवल महिलाओं के दुख दर्द को समझा बल्कि उन्हें हर क्षेत्र में समान अधिकार देकर उनका मान सम्मान बढ़ाया है।
