राकेश,ऊना(TSN): अपने लोकसभा क्षेत्र के ऊना में मोदी सरकार की गारंटी नाम की गाड़ी को केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल भवन के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान हिमाचल भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अपनी गारंटी को पूरा किया जाने के लिए प्रतिबद्धता संबंधी संबोधन को सुना और लोगों को भी सुनाया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश को दी गई गारंटीयों को पूर्णता शुद्ध बताते हुए उन्हें पूरा किए जाने के लिए वचनबद्ध रूप से कार्य किए जाने की बात कही। उन्होंने इन गारंटी के प्रमाण के रूप में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों लोगों को पक्के घर ,महिला सम्मान के तहत करोड़ लोगों को शौचालय,किसान समृद्धि योजना के तहत करोड़ों लोगों को प्रत्येक वर्ष किसान सम्मान निधि दिए जाने, खाद्य सुरक्षा योजना के तहत करोड़ों लोगों को निशुल्क राशन दिए जाने जैसी गारंटीयों का जिक्र किया।
उन्होंने इसके विपरीत कांग्रेस की गारंटी को उनके नेताओं जैसी ही फर्जी बताया। वहीं हिमाचल में भी कांग्रेस द्वारा सत्ता में आने के बावजूद अपनी गारंटी को पूरा नहीं किए जाने को लेकर हिमाचल कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने हिमाचल में प्रत्येक महिला को कांग्रेस की ओर से 15 सौ प्रत्येक महीने नहीं दिए जाने, 2 किलो गोबर नहीं लिए जाने ,100 किलो दूध नहीं लिए जाने और 300 यूनिट निशुल्क बिजली नहीं दिए जाने को लेकर हिमाचल की कांग्रेस सरकार की गारंटी योजनाओं पर व्यंग बाण भी छोड़े।
