अनिल कुमार,किन्नौर: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इन दिनों ज़िला किन्नौर के चीन सीमांत इलाकों में वाइब्रेन्ट विलेज़ कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। अपने दौरे के दौरान वह चीन सीमांत क्षेत्रों का दौरा कर वहां पर लोगों से मिलकर उनके साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं को जान रहे है। बीते कल सोमवार को उन्होंने चीन सीमांत गांव चांगो,नाको, मलिंग गांव के लोगों की समस्याए सुनी व मांगो को पूरा करने का आश्वासन भी दिया हैं। ग्रामीणों को जल्द सड़क,बिजली,पानी से जुड़ी सुविधाएं मुहैया करवाने का आश्वासन उनकी ओर से दिया गया हैं।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसके बाद जहां पूह गांव के लोगों की समस्याए भी सुनी तो वहीं आज मंगलवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चीन सीमांत इलाका शिपकिला जो चीन के साथ सटा हुआ सबसे नजदीकी बॉर्डर है वहां का दौरा किया। यहां उन्होंने सेना व आईटीबीपी के जवानों से मुलाक़ात की व सीमांत इलाकों के लोगों का हालचाल भी जाना। उन्होंने सेना, आईटीबीपी के जवानों की हौसला अफजाई भी की,जिसके बाद केंद्रीय मंत्री पूह आर्मी हेलीपेड पहुंचे और वहां पर पूह खंड के ग्रामीण इलाकों के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि उनका चीन सीमांत किन्नौर ज़िला के ग्रामीण इलाकों का दौरा किया जहां उन्होंने लोगों की मांगो और उनकी समस्याओं को सुना हैं। इसके साथ ही उन्होंने चीन के सबसे करीब सीमा शिपकिला में भी सेना, आईटीबीपी के जवानों से भी मुलाकात की हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने चीन सीमांत इलाकों का दौरा किया व विकास के कार्यों के निरीक्षण करने के बाद वे ज़िला किन्नौर के इस दौरे की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिपोर्ट सौपेंगे व चीन सीमांत इलाकों की समस्याओं से प्रधानमंत्री को अवगत करवाएंगे।
